Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
-चरणजीत सिंह चन्न- जगरांव, 15 फरवरी (यूटर्न): थाना सिद्धवां बेट के अंतर्गत पुलिस चौकी गिद्दड़विंडी क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पत्नी ने आधी रात अपने मायके पक्ष को बुलाकर पति पर हमला करवाया। हमलावर जाते समय घर से दंपति की छोटी बेटी को भी साथ ले गए। चौकी गिद्दड़विंडी के एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि पत्ती मुल्तानी निवासी सुखदेव सिंह पुत्र सोहन सिंह के बयान पर केस दर्ज किया गया है। पीड़ित के अनुसार उसकी शादी 13 वर्ष पहले काउंके कलां निवासी राजविंदर कौर से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। वह दावा करता है कि पत्नी व ससुराल पक्ष के साथ उसका अक्सर विवाद रहता था। घटना 9-10 फरवरी की दरमियानी रात की बताई गई है। सुखदेव के अनुसार तड़के करीब 3-4 बजे सास सरबजीत कौर, साले सुखविंदर सिंह उर्फ सेंबर व बलवंत सिंह, सलहज सोनू सहित कुछ अन्य लोग कार में पहुंचे। आरोप है कि पत्नी ने दरवाजा खोलकर उन्हें अंदर प्रवेश कराया। इसके बाद लोहे की रॉड, बेसबॉल बैट और डंडों से उसकी पिटाई की गई। बीच-बचाव करने आए भाई हीरा सिंह को भी धमकियां दी गईं। पुलिस ने सुखविंदर सिंह उर्फ सेंबर, बलवंत सिंह, सरबजीत कौर, सोनू पत्नी बलवंत सिंह, राजविंदर कौर और 2-3 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों की पड़ताल कर अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।