Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ 23 Feb : सिटी ब्यूटीफुल में रविवार रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। सेक्टर-36 स्थित फ्रेगरेंस गार्डन के सामने पार्क में 23 वर्षीय युवती सुहानी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद युवती ने खुद अपनी मां को फोन कर हमलावर का नाम बताया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी सांसें थम गईं। सेक्टर 36 थाना पुलिस ने मामले में आरोपी विनय कुक को गिरफ्तार कर लिया है। आखिरी कॉल: “मम्मी, विनय ने चाकू मार दिया” सेक्टर-35सी निवासी सुहानी रविवार रात करीब आठ बजे घर से चॉकलेट लेने की बात कहकर एक्टिवा पर निकली थी। देर तक वापस न लौटने पर मां ने उसे फोन किया। तीन कॉल की पर जवाब नहीं मिला। चौथी बार फोन उठाते हुए सुहानी ने घबराई आवाज में कहा मम्मी सेक्टर-36 के पार्क में विनय ने चाकू मार दिया।इसके तुरंत बाद फोन कट गया। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पीसीआर टीम युवती को सेक्टर 16 अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गले पर एक ही गहरा वार, चाकू अभी बरामद नहीं पुलिस के अनुसार युवती के गले पर एक गहरा वार किया गया था। घटनास्थल से उसका मोबाइल फोन, कड़ा और एक्टिवा की चाबी बरामद हुई है। पार्क में खून के धब्बे भी मिले हैं। वारदात में इस्तेमाल चाकू अभी तक बरामद नहीं हुआ है। रात 9:19 बजे कंट्रोल रूम 100 और डायल 112 पर कॉल कर घटना की सूचना दी गई थी। डीएसपी साउथ-वेस्ट धीरज कुमार, सीएफएसएल और फॉरेंसिक टीम ने करीब दो घंटे तक मौके पर जांच की। आसपास लगे 360 डिग्री कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सगाई के बाद बढ़ी रंजिश मृतका के पिता महेश के मुताबिक सुहानी पहले बुड़ैल निवासी विनय के संपर्क में थी। आरोपी मूल रूप से बिहार के मधुबनी का रहने वाला है और शहर में डिलीवरी बॉय का काम करता है। दोनों के बीच पहले प्रेम संबंध थे, लेकिन बाद में दूरी बढ़ गई। कुछ माह पहले परिवार ने सुहानी की सगाई राहुल नामक युवक से कर दी थी। परिजनों का आरोप है कि विनय इस सगाई से नाराज था और लगातार सुहानी का पीछा कर रहा था। आशंका है कि उसने मिलने के बहाने पार्क में बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर लेगी पुलिस सेक्टर 36 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विनय कुक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह पहले से चाकू लेकर पहुंचा था और शादी को लेकर हुए विवाद के दौरान उसने हमला किया। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि हत्या की साजिश, घटनाक्रम और अन्य पहलुओं की गहन जांच की जा सके। सुरक्षा और रिश्तों में बढ़ती हिंसा पर सवाल सार्वजनिक पार्क में हुई इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। साथ ही यह घटना रिश्तों में असहिष्णुता और जुनूनी हिंसा की खतरनाक प्रवृत्ति को भी उजागर करती है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और डिजिटल व फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।