Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 25 Feb : शहर में झपटमारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गाज़ीपुर रोड पर मंगलवार शाम एक युवती झपटमारों का शिकार बन गई, जब वह घर से दुकान की ओर पैदल जा रही थी और मोबाइल पर बात कर रही थी। पीड़िता, रूचि जैन, निवासी माउंट कैलाश सोसाइटी, ने पुलिस को शिकायत दी कि वह सामान्य रूप से रास्ते से गुजर रही थी। तभी पीछे से आए दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके करीब रुके और अचानक उसके हाथ से मोबाइल झपट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जोरदार धक्का दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गई और उसे चोटें आईं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गाज़ीपुर रोड पर शाम के समय पुलिस गश्त न के बराबर रहती है, जिससे झपटमारों के हौसले बुलंद हैं। इससे पहले भी आसपास के क्षेत्रों में ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।