Uturn Time
Breaking
Fatehabad: फतेहाबाद में आरोपियों का मुंडन कर बाजार में घुमाने की घटना से मचा हड़कंप New Delhi: एनसीआर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा, ग्रीन एसएम की नई टैक्सी सेवा शुरू Yamunanagar: कांग्रेस विधायक के पति का भाजपा में प्रवेश, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया स्वागत Hisar: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से हिसार में यातायात व्यवस्था पर असर Kaithal: नंदू गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैथल में छह बदमाश गिरफ्तार Hisar: हिसार पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को लौटाए Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर Patiala: पटियाला में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, कम्पोस्टेबल लिफाफों में कड़ाह प्रसाद Mohali: पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय, कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती खत्म, कर्मचारियों की होगी सीधी नियुक्ति
Logo
Uturn Time
स्टूडेंट फेलिसिटेशन प्रोग्राम में सफल विद्यार्थियों का किया गया सम्मान*
लुधियाना, 26 फरवरी । द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) द्वारा 25 फरवरी 2026 को घोषित सीएस परीक्षा परिणाम में लुधियाना चैप्टर (NIRC) की छात्रा सुश्री नेहा नागपाल ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 7 प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने लुधियाना क्षेत्र में प्रथम स्थान हासिल कर चैप्टर के लिए गौरव का क्षण प्रदान किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के उपलक्ष्य में लुधियाना चैप्टर द्वारा 26 फरवरी को चैप्टर परिसर में स्टूडेंट फेलिसिटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्षा सीएस कंचन भाटिया एवं समिति सदस्य अंश भांबरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और चैप्टर द्वारा दिए जा रहे गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का परिणाम है। अध्यक्षा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों को पेशेवर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर करते हैं और उन्हें उद्योग तथा राष्ट्र की सेवा ईमानदारी व निष्ठा से करने के लिए प्रेरित करते हैं। लुधियाना चैप्टर ने विद्यार्थियों को निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही, ताकि छात्र-छात्राएं पेशे और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।