Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/ यूटर्न/ 18 मार्च।शहर में घरेलू एलपीजी को लेकर इन दिनों अनावश्यक दहशत का माहौल बन गया है। हालांकि प्रशासन लगातार यह स्पष्ट कर रहा है कि गैस सिलेंडरों की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है, फिर भी लोगों में घबराहट के कारण बुकिंग में करीब डेढ़ गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकारियों के अनुसार, शहर में प्रतिदिन लगभग 9 हजार घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की खपत होती है और फिलहाल उतनी ही आपूर्ति उपलब्ध है, लेकिन “पैनिक बाइंग” ने वितरण प्रणाली पर अतिरिक्त दबाव बना दिया है। दूसरी ओर, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति केवल 20 प्रतिशत तक सीमित होने से बाजार पर असर साफ दिखाई दे रहा है। कई रेस्टोरेंट्स ने अपने मेन्यू में कटौती कर दी है, जबकि स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को अस्थायी रूप से काम बंद करना पड़ा है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आई हैं, जिससे स्थिति और चिंताजनक हो गई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की सचिव अनुराधा चगती ने स्पष्ट किया है कि घरेलू एलपीजी की कोई कमी नहीं है और तेल कंपनियों ने पर्याप्त स्टॉक होने का भरोसा दिया है। प्रशासन ने बाजार में कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं और जमाखोरी या ओवरचार्जिंग पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 तथा कालाबाजारी निवारण अधिनियम, 1980 के तहत सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके अलावा, एलपीजी पर निर्भरता कम करने के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसे सुरक्षित और किफायती विकल्प बताया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और अनावश्यक खरीदारी न करें, क्योंकि ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।