Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/ यूटर्न/20 मार्च।सेक्टर-31 थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो सोने की अंगूठियां, एक आधार कार्ड और एक पैन कार्ड बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई एसएसपी कंवरदीप कौर के निर्देशों, एसपी सिटी के मार्गदर्शन और एसडीपीओ साउथ की निगरानी में की गई। थाना सेक्टर-31 के एसएचओ इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी सुमित वर्मा (39), निवासी भारत नगर, पठानकोट (पंजाब) को गिरफ्तार किया। क्या है मामला? पुलिस के अनुसार, 26 फरवरी 2026 को रामदरबार फेज-1 स्थित एक घर के बाहर खड़ी कार से चोरी की सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी कार से काले रंग का लेडीज पर्स चोरी हो गया, जिसमें उसकी मां की दो सोने की अंगूठियां और जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। CCTV से मिला सुराग जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति कार से पर्स चोरी करता हुआ दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी और आगे की कार्रवाई पुलिस ने आरोपी से चोरी का सामान बरामद कर जब्त कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था। फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पेशे से कैब ड्राइवर है और उसकी कोई पूर्व आपराधिक पृष्ठभूमि सामने नहीं आई है।