Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/26 मार्च। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं की स्वास्थ्य, स्वच्छता और सम्मान को मजबूत करने के लिए लगातार जन-केन्द्रित कदम उठाए जा रहे हैं। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी पैड उपलब्ध करा कर उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को अधिक सुरक्षित, स्वस्थ और सम्मानजनक बनाया जा रहा है। चालू वर्ष के दौरान पंजाब सरकार द्वारा लगभग ₹28 करोड़ की लागत से 7.37 करोड़ से अधिक सैनिटरी पैड मुफ्त वितरित किए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस योजना के तहत राज्य की 13.65 लाख से अधिक महिलाओं को सीधे लाभ मिला है और पिछड़े वर्गों की महिलाओं को न केवल आर्थिक राहत मिली है, बल्कि वे अपनी स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति अधिक जागरूक हुई है। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि ‘नई दिशा’ योजना के तहत राज्य के 27,314 आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से हर महीने जरूरतमंद महिलाओं को 9 सैनिटरी पैड मुफ्त प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए इस प्रकार की महिला-केंद्रित और जनहितैषी योजनाओं को लगातार जारी रखेगी, ताकि राज्य में महिलाओं को स्वस्थ, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराया जा सके।