링크모음스포츠중계주소야주소킹링크모음주소야주소모음주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker주소킹여기여주소모음아이러브밤여기여주소모음링크모음casibombetciocasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibom telegramgrandpashabet 8255holiganbet 7673holiganbet 7672grandpashabet 8256grandpashabet 8254holiganbet 7673jojobet 8232holiganbet 7673jojobet 8233jojobet 8233casibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom링크모음주소모음링크모음hacklink : linkforge.ccBacklink : https://linkforge.cc/Backlink : https://linkforge.cc/Buy Backlink : https://linkforge.cc/주소가자주소온길토토사이트주소온길주소온길주소온길주소온길주소모음주소모음링크모음주소모음주소온길토토사이트먹튀검증슬롯사이트토토사이트주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트먹튀검증커뮤니티주소온길주소온길주소모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음링크모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트주소모음주소가자토토사이트토토솔루션카지노솔루션토토솔루션카지노솔루션토토솔루션먹튀검증먹튀검증 커뮤니티먹튀검증먹튀검증 커뮤니티주소온길링크모음주소모음링크모음주소온길주소모음주소타임주소모음 링크모음주소모음주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음주소모음링크모음링크모음주소모음주소모음링크모음토토솔루션주소모음링크모음링크모음토토솔루션카지노솔루션주소모음링크모음주소모음주소모음링크모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트주소모음링크모음토토사이트토토사이트링크모음링크모음링크모음링크모음주소모음사이트모음카지노솔루션주소모음주소모음링크모음주소가자주소모음링크모음주소모음주소모음링크모음주소모음주소모음링크모음주소가자링크모음주소모음주소모음주소모음주소모음주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음
वैश्विक नेतृत्व या प्रभुत्व की राजनीति?ऊर्जा, युद्ध, नोबेल शांति पुरस्कार की चाहत और वैश्विक अस्थिरता का त्रिकोण - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
केमिकल से भरा ट्रक हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया, लगी आग, एक घंटे में पाया काबू होमगार्ड मुलाजिमों ने लाडोवाल टोल प्लाजा पर लगाया धरना, चक्का जाम होने से लगा लंबा जाम Ludhiana: सावन उत्सव में झूमीं महिलाएं, पिंकी छाबड़ा बनीं तीज क्वीन; रैंप वॉक और गिद्धा ने बांधा समां Ayodhya: 30 सितंबर तक राम मंदिर परिसर के अधिकांश निर्माण कार्य पूरे होने की उम्मीद, दिसंबर तक पूरी होगी चहारदीवारी Jammu: दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर 100 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत, कटरा-बनिहाल सफर होगा और तेज New Delhi: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, शहीद ओंडीवीरन के बलिदान को भी किया नमन New Delhi: भारत ने अफगानिस्तान को भेजी दवाओं और चिकित्सा सामग्री की नई खेप, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा सहारा Raipur: धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर ED की दबिश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दस्तावेजों की जांच New Delhi: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने की श्रीनगर की खूबसूरती की तारीफ, डल झील और परी महल का किया दीदार New Delhi: पीएम मोदी ने कथासरित्सागर का श्लोक साझा कर दिया धैर्य का संदेश, बोले- संकट में भी उत्साह नहीं खोते ज्ञानी Guwahati: असम में बाढ़ का पानी उतरा, अब गाद-सफाई और तबाह घर-खेत संवारने की चुनौती; 4 जिलों में 16,922 लोग प्रभावित Indore: इंदौर नगर निगम के 103 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा झटका, राहुल बडेरा और अभय सिंह राठौर की जमानत खारिज
Logo
Uturn Time
टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट-नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा या राजनीति?-वैश्विक राजनीति,शक्ति- संतुलन और बदलती विश्व व्यवस्था और नेतृत्व की नई भाषा -समग्र विश्लेषण
जब ताकत टैलेंट पर हावी हो जाती है,तो वह दादागिरी बन जाती है, ट्रंप दौर इसी द्वंद्व का प्रतीक है,जो दुनियाँ को यह सोचने पर मजबूर करता है कि भविष्य किस दिशा में जाएगा -एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनाना गोंदिया महाराष्ट्र गोंदिया - वैश्विक स्तरपर 21वीं सदी की वैश्विक राजनीति एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है,जहां पारंपरिक कूटनीति,सैन्य शक्ति,आर्थिक प्रभुत्व और व्यक्तिगत नेतृत्व शैली एक- दूसरे से टकरा रहे हैं। विशेष रूप से डोनाल्ड ट्रम्प जैसे नेताओं के दौर में यह प्रश्न और अधिक प्रासंगिक हो गया है कि क्या आज की दुनिया टैलेंट की ताकत से चल रही है या ताकत का टैलेंट हावी हो चुका है। यह बहस केवल वैचारिक नहीं, बल्कि व्यवहारिक और वैश्विक प्रभावों से जुड़ी हुई है,जिसमें युद्ध,शांति,कूटनीति और प्रतिष्ठित पुरस्कार जैसे नोबेल पीस प्राइज भी शामिल हैं।ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका फर्स्ट नीति ने वैश्विक राजनीति में एक नई आक्रामकता और अनिश्चितता को जन्म दिया। टैरिफ युद्ध, आर्थिक प्रतिबंध, और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं पर दबाव ये सभी संकेत देते हैं कि अमेरिका अब केवल नेतृत्व नहीं, बल्कि नियंत्रण कीभूमिका में आना चाहता है। यूनाइटेड स्टेट्स द्वारा युक्रेन को समर्थन देना, फिर रूस के साथ रणनीतिक संतुलन बनाना, यह दर्शाता है कि नीतियां अब स्थायी नहीं बल्कि परिस्थितिजन्य हो चुकी हैं।यह टैलेंट नहीं बल्कि ताकत का उपयोग अधिक प्रतीत होता है।मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव विशेषकर ईरान , इजराइल और खाड़ी क्षेत्र में दुनियाँ को एक नए ऊर्जा संकट की ओर धकेल रहे हैं। मैं एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र यह मानता हूं क़ि स्ट्रैट ऑफ़ होर्मूज़ जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों परनियंत्रण की राजनीति यह दर्शाती है कि ऊर्जा केवल आर्थिक मुद्दा नहीं, बल्कि सामरिक हथियार बन चुकी है। ट्रंप द्वारा स्ट्रेट ऑफ ट्रंप कह देना भले ही एक मजाकिया भूल हो,लेकिन यह उनके आत्मविश्वास और शक्ति-केंद्रित मानसिकता को उजागर करता है।नोबेल कमिटी द्वारा दिया जाने वाला नोबेल शांति पुरस्कार हमेशा से वैश्विक शांति और मानवता के लिए योगदान का प्रतीक रहा है। लेकिन जब कोई शक्तिशाली नेता यह कहता है कि अगर मुझे यह पुरस्कार नहीं मिला तो किसी को नहीं मिलना चाहिए,तो यह पुरस्कार की गरिमा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति नें फ्लोरिडा के मियामी शहर में आयोजित एक सम्मेलन के दौरान दिए गए भाषण में ट्रंप ने ईरान को लेकर तीखी टिप्पणी की और साथ ही नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर भी नाराजगी जाहिर की।अपने संबोधन में ट्रंप ने दावा किया कि ईरान अमेरिका के साथ समझौता करने के लिए गिड़गिड़ा रहा है और उसे जल्द ही एक डील करनी चाहिए। इसी दौरान उन्होंने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को गलती से स्ट्रेट ऑफ ट्रंप कह दिया। हालांकि तुरंत ही बात सुधारते हुए इसे होर्मुज बताया और मजाकिया अंदाज में कहा कि यह एक भयानक गलती थी,ट्रंप का यह बयान ताकत का टैलेंट का स्पष्ट उदाहरण है, जहां शक्ति के आधार पर सम्मान प्राप्त करने की इच्छा दिखाई देती है। 2025 में मारिया कोरिना मचाड़ो को नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाना यह दर्शाता है कि टैलेंट का अर्थ केवल शक्ति या प्रभाव नहीं, बल्कि संघर्ष, साहस और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए खड़ा होना है। वेनेजुएला जैसे देश में विपक्ष की आवाज बनना और शांति के लिए संघर्ष करना एक सच्चे टैलेंट का उदाहरण है, जो बिना किसी सैन्य या आर्थिक शक्ति के भी वैश्विक पहचान प्राप्त कर सकता है। साथियों बात अगर हम टैलेंट बनाम ताकत मूलभूत अंतर को समझने की करें तो टैलेंट एक व्यक्तिगत गुण है यह ज्ञान, अनुभव,संवेदनशीलता और नैतिकता का मिश्रण है। इसके विपरीत ताकत बाहरी होती है, सैन्य, आर्थिक या राजनीतिक। जब टैलेंट के आधार पर निर्णय लिए जाते हैं, तो वे दीर्घकालिक और संतुलित होते हैं। लेकिन जब ताकत के आधार पर निर्णय होते हैं, तो वे तात्कालिक और अस्थिर होते हैं। आज की वैश्विक राजनीति में यही संघर्ष स्पष्ट तथा सटीक रूप से दिखाई देता है। साथियों बात अगर हम शांति का दावा बनाम युद्ध की वास्तविकता को समझने की करें तो,ट्रंप द्वारा खुद को पीसमेकर बताना और आठ युद्धों को रोकने का दावा करना,जबकि मध्य पूर्व में लगातार हिंसा बढ़ रही है, यह एक गंभीर विरोधाभास है। हजारों लोगों की मौत,सैनिकों की हानि और क्षेत्रीय अस्थिरता यह संकेत देती है कि शांति केवल भाषणों में है,जमीन पर नहीं। यह ताकत का टैलेंट है,जहां शब्दों से छवि बनाई जाती है, लेकिन वास्तविकता अलग होती है।क्यूबा, ईरान और वैश्विक नियंत्रण की रणनीति को पूरी दुनियाँ देख रही है,ट्रंप द्वारा क्यूब को अगला निशाना बताना और ईरान पर दबाव बनाना यह दर्शाता है कि अमेरिका की रणनीति केवल रक्षा नहीं, बल्कि विस्तार और नियंत्रण की है। ऑपरेशन एपिक फ्यूरी जैसे दावे और सैन्य कार्रवाइयां यह संकेत देती हैं कि वैश्विक राजनीति में अब संवाद की जगह शक्ति ने सटीक रूप से ले ली है। साथियों बात अगर हम दोहरे मानदंड और बदलती कूटनीति को समझने की करें तो,ट्रंप की नीतियों में एक स्पष्ट विरोधा भास दिखाई देता है,कभी रूस के खिलाफ, कभी उसके साथ;कभी यूक्रेन के समर्थन में, तो कभी उस पर दबाव। इसी तरह वेनेज़ूएला के राष्ट्रपति की गिरफ्तारी, पाकिस्तान के सेना प्रमुख के साथ कूटनीतिक मेलजोल, और इंडिया पर रूस से तेल न खरीदने का दबाव ये सभी घटनाएं यह दर्शाती हैं कि वैश्विक राजनीति अब सिद्धांतों पर नहीं, बल्कि हितों पर आधारित है। साथियों बात अगर हम जनता का असंतोष: लोकतंत्र बनाम नेतृत्व का अहंकार को समझने की करें तो अमेरिका में लाखों लोगों का सड़कों पर उतरना यह संकेत देता है कि लोकतंत्र में जनता की भूमिका अब भी महत्वपूर्ण है। लगभग 90 लाख लोगों का विरोध प्रदर्शन केवल नीतियों के खिलाफ नहीं, बल्कि नेतृत्व शैली के खिलाफ भी था। जब जनता अपने ही नेता की विदेश नीति और आक्रामक रवैये से असहमत होती है, तो यह “ताकत” की सीमाओं को उजागर करता है। लोकतंत्र में “टैलेंट” का अर्थ केवल निर्णय लेने की क्षमता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को बनाए रखना भी है। साथियों बात अगर हम वैश्विक संदेश और भविष्य की दिशा को समझने की करें तो,आज की दुनियाँ के लिए सबसे बड़ा सबक यह है कि शक्ति का उपयोग सीमित और जिम्मेदार होना चाहिए। यदि ताकत का टैलेंट हावी हो गया, तो वैश्विक अस्थिरता बढ़ेगी।लेकिन यदि टैलेंट की ताकत को प्राथमिकता दी गई, तो शांति, सहयोग और विकास संभव है। नोबेल शांति पुरस्कार जैसे सम्मान इस दिशा में मार्गदर्शन कर सकते हैं, बशर्ते उन्हें राजनीति से दूर रखा जाए। अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे क़ि संतुलन ही समाधान है,यह स्पष्ट है कि न तो केवल टैलेंट पर्याप्त है और न ही केवल ताकत। एक सफल और प्रभावी वैश्विक नेतृत्व के लिए दोनों का संतुलन आवश्यक है। लेकिन जब ताकत टैलेंट पर हावी हो जाती है, तो वह दादागिरी बन जाती है। ट्रंप का दौर इसी द्वंद्व का प्रतीक है, जो दुनिया को यह सोचने पर मजबूर करता है कि भविष्य किस दिशा में जाएगा टैलेंट की ताकत या ताकत का टैलेंट। मेरे द्वारा लिखित यह वैचारिक लेख केवल एक विश्लेषण नहीं,बल्कि एक चेतावनी भी है कि यदि वैश्विक राजनीति में संतुलन नहीं बना, तो आने वाले समय में संघर्ष और अस्थिरता और अधिक बढ़ सकती है। -संकलनकर्ता लेखक - क़र विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यम सीए (एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र 9226229318