Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पिहोवा/यूटर्न/1 अप्रैल। मॉडल टाउन स्थित श्री दक्षिण काली पीठ में हनुमान जन्मोत्सव पर्व बड़े ही श्रद्धा,भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जानकारी देते हुए स्वामी खटवांग पुरी ने बताया कि पीठाधीश्वर श्रीमहंत बंसी पुरी महाराज के सानिध्य में अखंड रामचरितमानस का पाठ आयोजित किया गया। पाठ में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विशेष मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पाठ किया गया, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। इस पावन अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में विनोद डोलिया, केशव जिंदल एवं विपिन काहड़ा ने अपने परिवार सहित भाग लिया और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमहंत बंसी पुरी महाराज ने अपने प्रवचनों की अमृतवर्षा करते हुए हनुमान जन्मोत्सव का महत्व विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति और सेवा के प्रतीक हैं तथा उनका स्मरण जीवन में साहस और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। इसके पश्चात हनुमान चालीसा, पाठ व भोग डाल कर हनुमान जी की आरती की गई। पूरे आयोजन में भजन- कीर्तन, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण के साथ भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे मंदिर परिसर में भक्ति और आनंद का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर श्री पीतांबरा पीठ बगलामुखी धाम के महंत भीम पुरी, गोबिंदानंद आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि राधे, स्वामी आशुतोष पुरी, आशीष चक्रपाणि, सुशील गुप्ता, बारु राम बंसल, अवतार वालिया धनीरामपुरा, बलवंत सिंह, सुशील गुप्ता, अनूप सिंगला, सनी खुराना, नवीन गर्ग मंडी प्रधान, रमेश मित्तल, संजय गर्ग, हन्नु चक्रपाणि, डॉ. राजेंद्र मंगला, बलदेव चावला, राकेश बद्दवार, सुभाष गुप्ता सहित विभिन्न धार्मिक संस्थाओं की महिला संकीर्तन मंडल सदस्यों ने भाग लिया। तत्पश्चात विशाल भंडारे में सभी संत महात्माओं, नगरवासियों सहित गणमान्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।