Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/7 अप्रैल। मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में एक कपड़ों के शोरूम में काम करने वाली सेल्सगर्ल को उसके पति ने चाकू से गोद दिया। उसकी पीठ और कमर के ऊपरी हिस्से पर 6 वार किए। जिससे वह गंभीर घायल हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पति चाकू मारते हुए दिख रहा है। पत्नी के आने से पहले ही पति सुबह करीब 11 बजे शोरूम के बाहर पहुंच गया था। इसी वक्त पत्नी ऑटो से आई और नीचे उतरने लगी। तभी पति ने पूछा- क्या चाहती हो? इस पर महिला ने जवाब दिया- मैं लड़के का हक चाहती हूं। यह सुनकर वह गुस्से में आ गया और उस पर हमला कर दिया। जख्मी महिला को गंभीर हालत में चंडीगढ़ के सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आरोपी हीरा लाल के खिलाफ मुल्लांपुर थाने में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। जख्मी की पहचान प्रियंका (28) के नाम से हुई। मायके रहती थी पीड़िता प्रियंका की शादी पंचकूला के रहने वाले हीरा लाल से हुई थी, लेकिन कई बार झगड़े होने के कारण वह मायके में जाकर रहने लगी। इसके बाद उसने कोर्ट में केस कर दिया। कोर्ट ने हर महीने पांच हजार रुपए खर्च देने के आदेश दिए थे। इसी बात को लेकर वह नाराज चल रहा था।