Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पठानकोट/यूटर्न/10 अप्रैल। पठानकोट में 13 दिन पहले थार से दुकानदार मनीष को कुचला गया था और पुलिस ने अभी तक थार सवार लोगो का पता नहीं लगाया। इस सब से परेशान होकर दुकानदार के परिवार, दोस्त और इलाका निवासियों ने एसएसपी दफ्तर के बहार पहुँच कर इन्साफ की मांग की है। जानकारी देते हुए मुनीश के भाई विवेक ने बताया कि 26 मार्च को मलिकपुर चौंक के पास ट्रक ड्राइवर और थार ड्राइवर का झगड़ा हो रहा था जिसको सुलझाने के लिए उसका भाई मुनीश गया। जैसे ही मुनीश झगड़ा सुलझाने कि कोशिश कर रहा था, तो थार ड्राइवर ने उसे ही धमकी देकर वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद मुनीश सड़क से कुछ हटा रहा था इतने में थार ड्राइवर वापिस आये और उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी । जिससे उसके भाई कि दोनों टंगे टूट गयी और शरीर पर काफी गंभीर चोटें आयी थी। मुनीष लुधियाना के डीएमसी में भर्ती है और उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। परिवार आरोप लगा रहा है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। वही दूसरी ओर थाना सुजानपुर प्रभारी मोहित टाक का कहना है कि 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कि गयी है और उनकी कार भी रिकवर कर ली गयी है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा ।