Uturn Time
Breaking
Fatehabad: फतेहाबाद में आरोपियों का मुंडन कर बाजार में घुमाने की घटना से मचा हड़कंप New Delhi: एनसीआर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा, ग्रीन एसएम की नई टैक्सी सेवा शुरू Yamunanagar: कांग्रेस विधायक के पति का भाजपा में प्रवेश, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया स्वागत Hisar: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से हिसार में यातायात व्यवस्था पर असर Kaithal: नंदू गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैथल में छह बदमाश गिरफ्तार Hisar: हिसार पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को लौटाए Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर Patiala: पटियाला में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, कम्पोस्टेबल लिफाफों में कड़ाह प्रसाद Mohali: पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय, कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती खत्म, कर्मचारियों की होगी सीधी नियुक्ति
Logo
Uturn Time
निर्मल सिंह पानीपत, युटर्न 16 अप्रैल : अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी पानीपत की मीटिंग पानीपत जी .टी रोड़ स्थित शिव वर्मा स्मारक भवन में जिला अध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र मलिक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मीटिंग का संचालन जिला सचिव राजपाल गहल्याण ने किया। हल्का इसराना के बुआना लाखू गांव में सैंकड़ों एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। भारतीय किसान सभा ने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रशासन तुंरत उसकी गिरदावरी करवाते हुए बिना किसी शर्त के किसानों को प्रति एकड़ कम से कम 75000 रुपए मुआवजा दे । जिला उपायुक्त द्वारा मंडियों में दौरा करते हुए खरीदी गई गेहूं उठान बारे भ्रमित करने वाले ब्यान की किसान सभा आलोचना करते हुए मांग करती है, कि मंडियों में अटे प्लेटफार्म और शैडो में भरे गेहूं का उठान करवाते हुए खाली करवाया जाए। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि गेहूं उठान की देरी के कारण किसानों को उसकी फसल का भुगतान सरकार द्वारा नहीं किया जा रहा। किसान सभा ने जोर देकर मंडियों में फसल खरीद के लिए लगाई गई अनाप-शनाप शर्तो को हटाने की मांग करते हुए सीधे तौर आसान तरीके खरीद की गारंटी किए जाने की मांग उठाई। इस अवसर पर मीटिंग में अखिल भारतीय किसान सभा जिला अध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र मलिक, जिला सचिव राजपाल,उप प्रधान दिलावर राठी, कोषाध्यक्ष कंवर सिंह, प्रैस सचिव रोहतास मलिक, जिला कमेटी सदस्य जयपाल कादियान,एस ए खान, गुलाब सिंह, ईश्वर किवाना आदि मौजूद रहे।