Uturn Time
Breaking
Mohali: फेज-7 में एससी-बीसी महापंचायत का मोर्चा, पीड़ित परिवारों ने एसएसपी घेराव की तैयारी की; 15 दिन का अल्टीमेटम Hoshiarpur: शिक्षा से रोजगार तक नई दिशा देने पर फोकस, रयात बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहडा ने साझा किया विजन Amritsar: फिरोजपुर मंडल रेलवे अस्पताल में शुरू हुई अत्याधुनिक पीआरपी थेरेपी, प्लेटलेट्स की सांद्रता 6 से 7 गुना तक बढ़ेगी केमिकल से भरा ट्रक हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया, लगी आग, एक घंटे में पाया काबू होमगार्ड मुलाजिमों ने लाडोवाल टोल प्लाजा पर लगाया धरना, चक्का जाम होने से लगा लंबा जाम Ludhiana: सावन उत्सव में झूमीं महिलाएं, पिंकी छाबड़ा बनीं तीज क्वीन; रैंप वॉक और गिद्धा ने बांधा समां Ayodhya: 30 सितंबर तक राम मंदिर परिसर के अधिकांश निर्माण कार्य पूरे होने की उम्मीद, दिसंबर तक पूरी होगी चहारदीवारी Jammu: दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर 100 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत, कटरा-बनिहाल सफर होगा और तेज New Delhi: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, शहीद ओंडीवीरन के बलिदान को भी किया नमन New Delhi: भारत ने अफगानिस्तान को भेजी दवाओं और चिकित्सा सामग्री की नई खेप, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा सहारा Raipur: धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर ED की दबिश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दस्तावेजों की जांच New Delhi: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने की श्रीनगर की खूबसूरती की तारीफ, डल झील और परी महल का किया दीदार
Logo
Uturn Time
ढकोली क्षेत्र में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। कृष्णा एन्क्लेव में दिनदहाड़े हुई स्नैचिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। जानकारी के अनुसार, मकान नंबर 264 के बाहर खड़ी चंपा देवी को दो मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश बदमाशों ने निशाना बनाया। बदमाश अचानक पहुंचे और महिला के गले से करीब एक तोले की सोने की चेन झपटकर मौके से फरार हो गए। वारदात इतनी तेजी से हुई कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से चोरी और स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है। पीड़ित महिला ने तुरंत 112 हेल्पलाइन पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। इस देरी को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। गुस्साए निवासी थाने पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इलाके के लोगों ने मांग की है कि पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा बहाल हो सके।