Uturn Time
Breaking
Mohali: फेज-7 में एससी-बीसी महापंचायत का मोर्चा, पीड़ित परिवारों ने एसएसपी घेराव की तैयारी की; 15 दिन का अल्टीमेटम Hoshiarpur: शिक्षा से रोजगार तक नई दिशा देने पर फोकस, रयात बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहडा ने साझा किया विजन Amritsar: फिरोजपुर मंडल रेलवे अस्पताल में शुरू हुई अत्याधुनिक पीआरपी थेरेपी, प्लेटलेट्स की सांद्रता 6 से 7 गुना तक बढ़ेगी केमिकल से भरा ट्रक हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया, लगी आग, एक घंटे में पाया काबू होमगार्ड मुलाजिमों ने लाडोवाल टोल प्लाजा पर लगाया धरना, चक्का जाम होने से लगा लंबा जाम Ludhiana: सावन उत्सव में झूमीं महिलाएं, पिंकी छाबड़ा बनीं तीज क्वीन; रैंप वॉक और गिद्धा ने बांधा समां Ayodhya: 30 सितंबर तक राम मंदिर परिसर के अधिकांश निर्माण कार्य पूरे होने की उम्मीद, दिसंबर तक पूरी होगी चहारदीवारी Jammu: दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर 100 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत, कटरा-बनिहाल सफर होगा और तेज New Delhi: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, शहीद ओंडीवीरन के बलिदान को भी किया नमन New Delhi: भारत ने अफगानिस्तान को भेजी दवाओं और चिकित्सा सामग्री की नई खेप, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा सहारा Raipur: धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर ED की दबिश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दस्तावेजों की जांच New Delhi: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने की श्रीनगर की खूबसूरती की तारीफ, डल झील और परी महल का किया दीदार
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 09 Jan । चंडीगढ़ के धनास क्षेत्र स्थित मिल्क कॉलोनी में बुधवार रात उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की और विरोध करने पर परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सेक्टर-16 स्थित सरकारी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित सोनू खान अपने परिवार के साथ मिल्क कॉलोनी में रहते हैं। बुधवार रात करीब 9 बजे कुछ युवक इलाके में पहुंचे और बिना किसी उकसावे के घर के बाहर खड़े ऑटो, कार और एक्टिवा के शीशे तोड़ने लगे। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले इसी मोहल्ले में रहते थे और बाद में मोहाली स्थानांतरित हो गए थे। जब वाहन मालिकों और उनके परिजनों ने इस हरकत का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में सोनू खान के भाई अरशद खान के हाथ और बाजू में गंभीर चोटें आईं, जबकि सोनू खान के चेहरे पर भी चोट लगी है। पीड़ितों का आरोप है कि हमलावरों के पास हथियार भी थे, जिससे हमला और भी खतरनाक हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय नशे में घूमने वालों की आवाजाही के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित परिवार और स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से धनास और आसपास के क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।