링크모음스포츠중계주소야주소킹링크모음주소야주소모음주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker주소킹여기여주소모음아이러브밤여기여주소모음링크모음casibombetciocasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibom telegramgrandpashabet 8255holiganbet 7673holiganbet 7672grandpashabet 8256grandpashabet 8254holiganbet 7673jojobet 8232holiganbet 7673jojobet 8233jojobet 8233casibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibomhacklink : linkforge.ccBacklink : https://linkforge.cc/Backlink : https://linkforge.cc/Buy Backlink : https://linkforge.cc/주소모음 링크모음
पंजाब ने सीमा पार से चल रही आपराधिक सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए सुरक्षा की दूसरी कतार को किया मजबूत - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Mohali: फेज-7 में एससी-बीसी महापंचायत का मोर्चा, पीड़ित परिवारों ने एसएसपी घेराव की तैयारी की; 15 दिन का अल्टीमेटम Hoshiarpur: शिक्षा से रोजगार तक नई दिशा देने पर फोकस, रयात बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहडा ने साझा किया विजन Amritsar: फिरोजपुर मंडल रेलवे अस्पताल में शुरू हुई अत्याधुनिक पीआरपी थेरेपी, प्लेटलेट्स की सांद्रता 6 से 7 गुना तक बढ़ेगी केमिकल से भरा ट्रक हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया, लगी आग, एक घंटे में पाया काबू होमगार्ड मुलाजिमों ने लाडोवाल टोल प्लाजा पर लगाया धरना, चक्का जाम होने से लगा लंबा जाम Ludhiana: सावन उत्सव में झूमीं महिलाएं, पिंकी छाबड़ा बनीं तीज क्वीन; रैंप वॉक और गिद्धा ने बांधा समां Ayodhya: 30 सितंबर तक राम मंदिर परिसर के अधिकांश निर्माण कार्य पूरे होने की उम्मीद, दिसंबर तक पूरी होगी चहारदीवारी Jammu: दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर 100 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत, कटरा-बनिहाल सफर होगा और तेज New Delhi: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, शहीद ओंडीवीरन के बलिदान को भी किया नमन New Delhi: भारत ने अफगानिस्तान को भेजी दवाओं और चिकित्सा सामग्री की नई खेप, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा सहारा Raipur: धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर ED की दबिश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दस्तावेजों की जांच New Delhi: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने की श्रीनगर की खूबसूरती की तारीफ, डल झील और परी महल का किया दीदार
Logo
Uturn Time
पंजाब की गैंगस्टरों के खिलाफ लड़ाई अब केवल मुठभेड़ों और गिरफ्तारियों तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह अब राज्य की सीमाओं तक फैल चुकी है, जहां एक शांत लेकिन बेहद रणनीतिक जंग लड़ी जा रही है। ‘गैंगस्टरों ते वार’ अभियान के तहत पंजाब पुलिस ‘सुरक्षा की दूसरी कतार’—एक गहरी, तकनीक-आधारित सुरक्षा व्यवस्था—को तेजी से मजबूत कर रही है, जिसका उद्देश्य सीमा पार से जुड़े आपराधिक नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है। जहां सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा करता है, वहीं पंजाब पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि यदि कोई तस्करी की सामग्री राज्य में प्रवेश कर भी जाए, तो वह आगे न बढ़ सके। इस संबंध में किए गए प्रबंधों को आंकड़े भी स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं। सीमावर्ती पट्टी के 585 स्थानों पर 2291 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे संवेदनशील गांवों और रास्तों पर निगरानी का एक मजबूत जाल बिछाया गया है। इसके अलावा, सीमावर्ती जिलों के 41 थानों को भी सीसीटीवी कवरेज के दायरे में लाया गया है, जिन्हें निगरानी और त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार किया गया है। लेकिन यह केवल निगरानी बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे प्रभावी बनाने की रणनीति भी है। जमीनी स्तर पर अब अधिक सख्त और अप्रत्याशित तरीके से रियल-टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर नाके लगाए जा रहे हैं। वाहनों की जांच अब रूटीन नहीं रही, बल्कि लक्षित और सूचना-आधारित हो गई है। विशेष रूप से उन जिलों में एंटी-ड्रोन निगरानी को तेज किया गया है, जहां ड्रोन के जरिए हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले सामने आए हैं। अमृतसर देहाती के एसएसपी सुहैल कासिम मीर ने कहा, “सुरक्षा की दूसरी कतार वह स्थान है जहां आपराधिक श्रृंखला को तोड़ा जाता है। जहां पहली परत सीमा को सील करती है, वहीं दूसरी कतार हमारे क्षेत्र में किसी भी उल्लंघन को तुरंत रोक देती है। हमारे नाके अब साधारण चेक पोस्ट नहीं रहे, बल्कि खुफिया जानकारी के आधार पर लगाए जाते हैं और पूरी तरह सत्यापित सूचना के आधार पर स्थापित किए जाते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “गांव स्तर की रक्षा कमेटीयों और स्थानीय नेटवर्क अब सुरक्षा ढांचे का हिस्सा बन चुके हैं, जिससे जमीनी गतिविधियों पर नजर बनी रहती है। हम लगातार ढांचा, निगरानी प्रणाली, तैनाती और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत कर रहे हैं, ताकि यह परत आपराधिक गतिविधियों को रोकने और तुरंत समाप्त करने में मददगार साबित हो।” पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि दूसरी परत की मजबूती राज्य की एंटी-गैंगस्टर रणनीति का केंद्र है। उन्होंने कहा, “हम पुलिसिंग में गहराई ला रहे हैं। हमारा ध्यान पूरे नेटवर्क—सीमा पार से सप्लाई से लेकर अंतिम डिलीवरी तक—को तोड़ने पर केंद्रित है। सुरक्षा की दूसरी कतार यह सुनिश्चित करती है कि यदि कोई कोशिश भी की जाती है, तो उसे शुरुआती चरण में ही पहचान लिया जाए और तुरंत विफल कर दिया जाए।” पंजाब की पुलिस व्यवस्था पर नजर रखने वालों के लिए यह एक स्पष्ट बदलाव का संकेत है। यह बदलाव दर्शाता है कि अब अपराध होने के बाद कार्रवाई करने की बजाय, उसे पहले ही रोकने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। नशीले पदार्थों और हथियारों को गिराने वाले हर ड्रोन को रोकना, हर संदिग्ध वाहन की पहचान करना और सीसीटीवी के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखना उस पूरे नेटवर्क को कमजोर करता है, जो गैंगस्टरों की सहायता करता है, जो अक्सर विदेशों से इन गतिविधियों को संचालित करते हैं। इस पहल का एक और महत्वपूर्ण पहलू यह है कि सीमावर्ती गांव अब कमजोर कड़ी नहीं रहे, बल्कि पुलिसिंग के साझेदार बन रहे हैं। स्थानीय खुफिया जानकारी को धीरे-धीरे पुलिस प्रणाली में शामिल किया जा रहा है। गांव स्तर की निगरानी और सामुदायिक नेटवर्क अब अहम सूचनाएं प्रदान कर रहे हैं, जिससे सुरक्षा की दूसरी परत और मजबूत हो रही है। यह रणनीति चरणबद्ध, सोच-समझकर बनाई गई और बेहद प्रभावी है। पहले सवाल होता था कि गोली किसने चलाई, लेकिन अब सवाल है—हथियार वहां तक पहुंचा कैसे? ‘गैंगस्टरों ते वार’ अभियान में तेजी आने के साथ, पंजाब की सुरक्षा की दूसरी कतार —एक अदृश्य दीवार, जो न केवल खतरे को रोकती है बल्कि उसके पीछे के नेटवर्क को भी समाप्त करती है—अब एक अहम मोर्चा बनकर उभर रही है।