Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
"गुरुग्राम में सड़क निर्माण पर विवाद, पंकज डावर ने जताई नाराजगी"
गुरुग्राम: गुरुग्राम में सड़क निर्माण कार्यों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पंकज डावर ने आरोप लगाया है कि जहां पहले से सड़कें बनी हुई हैं, वहां दोबारा निर्माण किया जा रहा है, जबकि गड्ढों वाली जर्जर सड़कों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि इससे सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है और आम लोगों को खराब सड़कों के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। पंकज डावर ने कहा कि एनएच-48 पर राजीव चौक फ्लाईओवर के साथ-साथ शहर में आने वाली सडक़ में कहीं कोई गड्ढा नहीं था। कहीं से भी सडक़ टूटी नहीं थी। कहीं कोई खुदाई नहीं की गई थी, जिससे इस सडक़ को बनाया जाना जरूरी हो। इसके बाद भी रात को इस सडक़ को फिर से बना दिया गया। पंकज डावर ने प्रशासन और भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि गुरुग्राम में विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। शहर की अधिकांश सडक़ें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, उन्हें बनाने के लिए सोचा तक नहीं जा रहा। जो सडक़ें पहले से ठीक हैं, उन्हीं पर दोबारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह प्रशासन की कार्यप्रणाली को पूरी तरह संदेह के घेरे में खड़ा करता है। पंकज डावर ने कहा कि राजीव चौक फ्लाईओवर के साथ-साथ शहर की तरफ आने के दौरान जो सडक़ पहले से ठीक स्थिति में है, उसे दोबारा बनाने का कार्य किया जा रहा है। शहर के भीतर की कई सडक़ें लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी हैं। पंकज डावर ने शहर की कई प्रमुख सडक़ों का उदाहरण देते हुए कहा कि सिद्धेश्वर चौक से शिव मूर्ति चौक तक की सडक़, न्यू कॉलोनी मोड़ से मदनपुरी होते हुए कादीरपुर तक की सडक़, सेक्टर-10 चौक की सडक़ तथा पटौदी चौक से बसई तक की सडक़ की हालत बेहद खराब है। इन सडक़ों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना हुआ है।