Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध क्लिनिक बंद
सूरत: सूरत में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गर्भपात रैकेट का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान एक अस्पताल में नियमों के विरुद्ध गर्भपात किए जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद संबंधित अस्पताल को सील कर दिया गया। मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। वराछा रोड स्थित ममता मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारकर इस पूरे गोरखधंधे का पर्दाफाश किया।मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि टीम ने अस्पताल के पहले और दूसरे माले पर जांच की। कार्रवाई के दौरान वहां अवैध रूप से गर्भपात के लिए आई तीन गर्भवती महिलाएं मिलीं। पूछताछ में अस्पताल में काम करने वाली एक सफाई कर्मचारी ने बताया कि रामगोपाल खंडेलवाल नामक फार्मासिस्ट यहां महिलाओं के ऑपरेशन करता है। छापेमारी के दौरान मची अफरा-तफरी का फायदा उठाकर एक गर्भवती महिला मौके से फरार हो गई, जबकि अन्य दो महिलाओं को आगे की जांच और उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है।स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ममता हॉस्पिटल को सील कर दिया है। वराछा पुलिस ने फार्मासिस्ट रामगोपाल खंडेलवाल की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम अब इस अवैध रैकेट में अन्य डॉक्टरों या मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही हैं।