Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
"सिटीयू का परिवहन नेटवर्क मजबूत, 7 राज्यों के लिए बढ़ी सुविधा"
चंडीगढ़: चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग ने यात्रियों को बेहतर और आरामदायक सफर देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। वीरवार को सीटीयू के बेड़े में 40 नई अत्याधुनिक बसों को शामिल किया गया, जिन्हें यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई बसों के शामिल होने से अब चंडीगढ़ से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत सात राज्यों के लिए सफर और सुगम हो जाएगा। सीटीयू अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों को अब कम किराए में वॉल्वो जैसी लग्जरी सुविधाओं का अनुभव मिलेगा। इन बसों के साथ सीटीयू की लंबी दूरी की बसों की संख्या 167 से बढ़कर 207 हो गई है। इससे इंटरस्टेट कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में भी बड़ा सुधार माना जा रहा है। सीटीयू का दावा है कि नई बसों के संचालन से विभाग की दैनिक परिचालन क्षमता में करीब 18 हजार किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा परिवहन विभाग को प्रतिदिन लगभग 6 लाख रुपये की अतिरिक्त आय होने का अनुमान है। नई बसों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सीटिंग व्यवस्था, बेहतर सस्पेंशन, आरामदायक इंटीरियर और लंबी दूरी के सफर के लिए उन्नत सुविधाएं दी गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन बसों के शुरू होने से निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम होगी और यात्रियों को सुरक्षित व किफायती सफर का विकल्प मिलेगा। चंडीगढ़ प्रशासन का मानना है कि सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की दिशा में यह एक अहम कदम है, जिससे ट्राइसिटी समेत आसपास के राज्यों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।