Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
Chandigarh 11 Jan : पंजाब में वर्ष 2025 के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान में स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, वन विभाग, लोक निर्माण और नगर निगमों से जुड़े कई अधिकारी कानून के शिकंजे में आए हैं। इस व्यापक कार्रवाई ने प्रशासनिक तंत्र में फैले भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया है और साफ संदेश दिया है कि अब किसी भी स्तर पर अनियमितताओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कड़ी में सिविल अस्पताल सुनाम से जुड़े डॉ. अमित सिंगला का नाम सामने आया है, जिनके खिलाफ गंभीर आरोपों के तहत जांच और कार्रवाई की गई। इसके अलावा फाजिल्का, एसएएस नगर, अमृतसर और कपूरथला में तैनात रहे बीडीपीओ परमजीत सिंह, धनवंत सिंह, कुलवंत सिंह, लखबीर सिंह और हरदयाल सिंह को भी गिरफ्तार किया गया या उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। वन विभाग और इंजीनियरिंग विंग भी जांच के दायरे में आए हैं। होशियारपुर में तैनात वन रेंज अधिकारी अमरजीत सिंह तथा कार्यकारी अभियंता नरिंदरपाल सिंह पर पद का दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। नगर निगमों में भ्रष्टाचार की परतें भी खुली हैं। जालंधर, पटियाला, बठिंडा, फगवाड़ा और गुरदासपुर नगर निगमों में तैनात सहायक टाउन प्लानर और एटीपी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर और गिरफ्तारी जैसी कार्रवाई की गई है। सरकारी सूत्रों के अनुसार यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषी चाहे किसी भी पद पर हो, उसे कानून के तहत सख्त सजा दिलाई जाएगी।