Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/13 मई। गुरदासपुर के गांव नैनेकोट में मंगलवार रात जमीन विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। भाई को सैर करते समय गांव के बाहर रास्ते पर और उसकी पत्नी को घर में घुसकर गोली मारी। थाना भैणी मियां खां की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी भाई अमरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान अजायब सिंह (52) और पत्नी कमल कौर (50) के रूप में हुई है। मृतकों के रिश्तेदार हरजीत सिंह ने बताया कि इन 3 भाइयों के बीच जमीन-जायदाद को लेकर विवाद था। यह परिवार वर्षों से टाटा नगर (झारखंड) में रहता था, लेकिन पिछले साल ही अपने पैतृक गांव नैनेकोट आकर अलग-अलग मोहल्लों में रहने लगा। पिछले एक साल से गांव की 9 किल्ले जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार ने कई बार पंचायत बुलाई, लेकिन एक पक्ष के मुकर जाने के कारण समझौता सिरे नहीं चढ़ा। दो अलग-अलग जगहों पर मारी गोली अजायब के बड़े भाई अमरजीत ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। उसने पहले भाई अजायब सिंह का सैर करते हुए पीछा करके गांव के बाहर एक पोल्ट्री फार्म के रास्ते में सिर में गोली मारकर हत्या की। इसके बाद वह अपनी स्कूटी पर अजायब के घर की ओर निकला। घर पर अजायब की पत्नी कमल कौर थीं। उसने कमल को भी गोली मार दी। घर पर नहीं थे दोनों बेटे रिश्तेदारों ने बताया कि अजायब सिंह के 2 बेटे हैं। वारदात के समय वे दोनों ही घर पर नहीं थे। दंपती का एक बेटा ऑस्ट्रेलिया में रहता है और दूसरा बिहार में नौकरी करता है। उनको इस मामले की जानकारी दे दी गई है। घटना की सूचना पोल्ट्री फार्म पर मौजूद एक व्यक्ति ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना भैणी मियां खां के मुख्य अधिकारी गुरनाम सिंह और डीएसपी कुलवंत सिंह मान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। डीएसपी कुलवंत सिंह मान ने पुष्टि करते हुए कहा कि यह दोहरा हत्याकांड जमीन के विवाद के कारण हुआ है। ---