Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ 13 Jan । चंडीगढ़ पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मलोया थाना क्षेत्र से एक युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7.35 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह कार्रवाई थाना मलोया के प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह के नेतृत्व में की गई।पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान विशाल शर्मा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि 12 जनवरी की शाम करीब 6:45 बजे पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव डड्डूमाजरा स्थित श्मशान घाट के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता नजर आया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई।तलाशी के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी नशीला पदार्थ बिना किसी वैध लाइसेंस या परमिट के अपने पास रखे हुए था।पुलिस ने मौके पर ही हेरोइन को जब्ती मेमो के तहत कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह हेरोइन कहां से लाया था और इसे किसे सप्लाई करने की तैयारी में था। पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे नशा तस्करी का कोई बड़ा नेटवर्क भी हो सकता है।चंडीगढ़ पुलिस ने साफ किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच जारी है।