Uturn Time
Breaking
Mohali: फेज-7 में एससी-बीसी महापंचायत का मोर्चा, पीड़ित परिवारों ने एसएसपी घेराव की तैयारी की; 15 दिन का अल्टीमेटम Hoshiarpur: शिक्षा से रोजगार तक नई दिशा देने पर फोकस, रयात बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहडा ने साझा किया विजन Amritsar: फिरोजपुर मंडल रेलवे अस्पताल में शुरू हुई अत्याधुनिक पीआरपी थेरेपी, प्लेटलेट्स की सांद्रता 6 से 7 गुना तक बढ़ेगी केमिकल से भरा ट्रक हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया, लगी आग, एक घंटे में पाया काबू होमगार्ड मुलाजिमों ने लाडोवाल टोल प्लाजा पर लगाया धरना, चक्का जाम होने से लगा लंबा जाम Ludhiana: सावन उत्सव में झूमीं महिलाएं, पिंकी छाबड़ा बनीं तीज क्वीन; रैंप वॉक और गिद्धा ने बांधा समां Ayodhya: 30 सितंबर तक राम मंदिर परिसर के अधिकांश निर्माण कार्य पूरे होने की उम्मीद, दिसंबर तक पूरी होगी चहारदीवारी Jammu: दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर 100 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत, कटरा-बनिहाल सफर होगा और तेज New Delhi: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, शहीद ओंडीवीरन के बलिदान को भी किया नमन New Delhi: भारत ने अफगानिस्तान को भेजी दवाओं और चिकित्सा सामग्री की नई खेप, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा सहारा Raipur: धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर ED की दबिश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दस्तावेजों की जांच New Delhi: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने की श्रीनगर की खूबसूरती की तारीफ, डल झील और परी महल का किया दीदार
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/24 मई। कपूरथला स्थित केंद्रीय जेल में शनिवार देर रात अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। जेल के अंदर हवालातियों के 2 गुटों के बीच हुए झगड़ा हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। इसमें 3 कैदी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कुछ कैदी बैरक बदलने को लेकर उलझ गए। इसके बाद हवालातियों ने जेल में कई जगह आग लगा दी। वे मशालें लेकर छतों पर चढ़ गए। इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जो कैदियों ने ही शूट किए हैं। इनमें कैदी बता रहे हैं कि जेल प्रशासन ने उन पर गोलियां भी चलाई हैं, जिससे कुछ कैदी घायल हुए हैं। इस घटना पर फिलहाल पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। हालांकि, एक सीनियर अधिकारी ने इतना जरूर बताया है कि कोई जेल ब्रेक नहीं हुई है। कैदियों ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाए झगड़ा बैरक नंबर-4 में शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि हवालातियों ने बैरक बदलने की बात कही थी, जिसे जेल प्रशासन ने नहीं माना। हवालातियों का आरोप था कि जेल प्रशासन उन्हें बेवजह तंग कर रहा है। इसी को लेकर कैदियों में ही झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ कैदियों ने जेल परिसर के अंदर आगजनी कर दी। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने तुरंत हालात पर काबू पाने के लिए कार्रवाई शुरू की। काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। फिलहाल, जेल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस झड़प के दौरान कुछ हवाई फायर भी किए गए हैं। ---