Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
धमकी भरे ईमेल से प्रशासन अलर्ट मोड पर
लुधियाना: लुधियाना नगर निगम के उच्च अधिकारियों को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल में लुधियाना की मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर के ऑफिस और मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के घर और निगम लुधियाना जोन-ए को बम से उड़ाने की सीधी धमकी दी गई है। यह ईमेल सोमवार सुबह नगर निगम कमिश्नर और अन्य सरकारी आईडी पर भेजा गया है। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए। जिसके बाद तुरंत प्रभाव से जोन-ए को खाली करवाया गया। वहीं सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस के साइबर सैल द्वारा ईमेल भेजने वाले की तलाश की जा रही है। ईमेल में धमकाने का समय भी दिया: ईमेल आईडी का विषय "B"0mb Blast - Mayor Office Ludhiana!" रखा गया था। ईमेल में धमाकों का समय भी निर्धारित किया गया। दोपहर 1:11 बजे लुधियाना मेयर पर हमले की धमकी दी गई। इसके साथ ही रात 9:11 बजे दिलजीत दोसांझ के लुधियाना स्थित घर पर धमाके की चेतावनी दी। हमलावरों ने स्पष्ट शब्दों में लिखा है कि कोई भी दिलजीत दोसांझ की मदद करेगा, मारा जाएगा। 84 के दंगों का दिया हवाला: ईमेल में सन 1984 के सिख दंगों का हवाला देते हुए लिखा कि खून का बदला खून होता है। धमकी देने वालों ने लिखा है कि 6 जून तक बम धमाकों के जरिए निशाना बनाया जाएगा। ईमेल के अंत में इसे 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' की तरफ से भेजा गया बताया गया है।