Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/5 जून। गुरदासपुर में अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर बटाला में मां वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक टेम्पो ट्रैवलर टिप्पर से टकरा गई। हादसे में महिला और पुरुष की मौत हो गई, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, उधोवाल अड्डे के पास आगे चल रहा ड्राइवर ने टिप्पर अचानक मोड़ दिया, जिससे पीछे से आ रही तेज रफ्तार टेम्पो ट्रैवलर उसके पिछले हिस्से से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए। हादसे का शिकार हुए सभी श्रद्धालु मानसा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए अमृतसर रेफर कर दिया। 50 मीटर तक बिखरे टेम्पो ट्रैवलर टुकड़े हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही टेम्पो ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए। वाहन के टुकड़े करीब 50 मीटर तक सड़क पर बिखर गए। ट्रैवलर की छत उखड़ गई। जिससे घायल सभी यात्री उसके अंदर फंस गए। इसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अल सुबह सड़क पर ट्रैफिक कम होने के कारण ट्रैवलर तेज रफ्तार से जा रहा था। ---