Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद, नारनौल में आरोपी गिरफ्तार
नारनौल: जिले में सीआईए और कनीना पुलिस की संयुक्त टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 9 किलो 33 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सेहलंग निवासी अनिल कार में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बाघोत-सेहलंग मार्ग पर 152-डी पुलिया के पास नाकाबंदी कर जांच शुरू की थी। जैसे ही संदिग्ध कार मौके पर पहुंची, पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की। पीछा करने के दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीम के पेड़ से टकरा गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को कनीना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में डीएसपी मुख्यालय भारत भूषण की मौजूदगी में कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी में गैस सिलेंडर के अंदर छिपाकर रखे गए आठ पैकेट बरामद हुए, जिनमें कुल 9 किलो 33 ग्राम गांजा पाया गया। पुलिस ने नशीला पदार्थ और वाहन दोनों को कब्जे में लेकर सील कर दिया है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।