Uturn Time
Breaking
केमिकल से भरा ट्रक हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया, लगी आग, एक घंटे में पाया काबू होमगार्ड मुलाजिमों ने लाडोवाल टोल प्लाजा पर लगाया धरना, चक्का जाम होने से लगा लंबा जाम Ludhiana: सावन उत्सव में झूमीं महिलाएं, पिंकी छाबड़ा बनीं तीज क्वीन; रैंप वॉक और गिद्धा ने बांधा समां Ayodhya: 30 सितंबर तक राम मंदिर परिसर के अधिकांश निर्माण कार्य पूरे होने की उम्मीद, दिसंबर तक पूरी होगी चहारदीवारी Jammu: दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर 100 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत, कटरा-बनिहाल सफर होगा और तेज New Delhi: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, शहीद ओंडीवीरन के बलिदान को भी किया नमन New Delhi: भारत ने अफगानिस्तान को भेजी दवाओं और चिकित्सा सामग्री की नई खेप, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा सहारा Raipur: धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर ED की दबिश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दस्तावेजों की जांच New Delhi: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने की श्रीनगर की खूबसूरती की तारीफ, डल झील और परी महल का किया दीदार New Delhi: पीएम मोदी ने कथासरित्सागर का श्लोक साझा कर दिया धैर्य का संदेश, बोले- संकट में भी उत्साह नहीं खोते ज्ञानी Guwahati: असम में बाढ़ का पानी उतरा, अब गाद-सफाई और तबाह घर-खेत संवारने की चुनौती; 4 जिलों में 16,922 लोग प्रभावित Indore: इंदौर नगर निगम के 103 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा झटका, राहुल बडेरा और अभय सिंह राठौर की जमानत खारिज
Logo
Uturn Time
सतलुज क्लब में राजनीतिक कार्यक्रम करवाने का मामला लुधियाना/यूटर्न/9 जुलाई। लुधियाना के सतलुज क्लब में 28 जून को पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात प्रोग्राम का लाइव टेलीकास्ट किया गया था। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे। जिन्होंने क्लब मेंबर्स के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम देखा और फिर ब्रेकफास्ट भी किया। क्लब मेंबर्स द्वारा नियमों के उल्ट पॉलीटिक्ल कार्यक्रम कराने पर ऐतराज जताया गया। जिसके चलते अब इस मामले में सतलुज क्लब के जीएम कमल को सस्पेंड कर दिया गया है। तत्काल प्रभाव से उनकी सेवाएं बंद कर दी गई है। अगले आदेशों तक वे क्लब में सेवाएं नहीं दे सकेगें। यह आदेश वीरवार को जनरल सेक्रेटरी आशीश आहूजा द्वारा जारी किए गए हैं। जनरल सेक्रेटरी आहूजा का कहना है कि क्लब के प्रेजिडेंट डीसी के आदेशों पर कार्रवाई की गई है। हालांकि चर्चाएं छिड़ी हुई है कि इस मामले में और भी कई लोगों पर कार्रवाई हो सकती है। वहीं कार्यक्रम का आयोजन करने वाले भाजपा नेता क्लब के मेंबर बताए जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। अगर उक्त नेता द्वारा जानबूझकर नियम तोड़ने की बात सामने आती है तो उन पर भी एक्शन हो सकता है। क्लब सदस्यों ने नियम तोड़ने के लगाए आरोप क्लब के सदस्यों का आरोप था कि यह कार्यक्रम पूरी तरह राजनीतिक था, जबकि क्लब के संविधान के अनुसार राजनीतिक गतिविधि आयोजित नहीं की जा सकती थी। लेकिन फिर भी राजनीतिक कार्यक्रम की बुकिंग हुई और सरेआम नियम तोड़ते हुए समारोह कराया गया। हैरानी की बात तो यह है कि क्लब की वर्किंग कमेटी द्वारा भी इस पर ध्यान नहीं दिया गया। भाजपा नें इंटरनल वॉर शुरु होने की चर्चाएं वहीं इस कार्यक्रम को लेकर जहां सतलुज क्लब में विवाद चल रहा है, वहीं भाजपा के जिला नेताओं में भी इंटरनल वॉर शुरु हो चुकी है। चर्चाएं हैं कि इस कार्यक्रम में शहर के मुख्य पदाधिकारियों को ब्रेकफास्ट से दूर रखा गया। सामने होने के बावजूद उन्हें अनदेखा किया गया और लिस्ट तक से नाम हटा दिए गए। यह साजिशन हुआ या अचानक गलती हुई, यह आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन फिलहाल इस मामले को लेकर भाजपा के नेताओं में आपसी विवाद शुरु होने की चर्चाएं हैं। ----