Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
सोनू टुटेजा बठिंडा/यूटर्न/3 फरवरी। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे एक आरोपी को बठिंडा पुलिस ने अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कथित आरोपी के पास से 32 बोर के दो देसी पिस्तौल, दो मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ थाना संगत में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी संदीप भाटी ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा गैंगस्टरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत एसएसपी ज्योति यादव के नेतृत्व में और एसपीडी जस्मीत सिंह साहिवाल के दिशा-निर्देशों पर सीआईए स्टाफ-1 के एएसआई गुरप्रीत सिंह की टीम रोजाना गश्त पर थी। गश्त के दौरान जब पुलिस टीम संगत कलां पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तो शक के आधार पर एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 32 बोर के दो पिस्तौल, दो मैगजीन और दो कारतूस बरामद किए गए। डीएसपी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश निवासी गांव संगत कलां के रूप में हुई है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर थाना संगत में आर्ट्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी खिलाफ पहले भी लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज है, जिसमें वह जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ था। ----