Uturn Time
Breaking
Mohali: फेज-7 में एससी-बीसी महापंचायत का मोर्चा, पीड़ित परिवारों ने एसएसपी घेराव की तैयारी की; 15 दिन का अल्टीमेटम Hoshiarpur: शिक्षा से रोजगार तक नई दिशा देने पर फोकस, रयात बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहडा ने साझा किया विजन Amritsar: फिरोजपुर मंडल रेलवे अस्पताल में शुरू हुई अत्याधुनिक पीआरपी थेरेपी, प्लेटलेट्स की सांद्रता 6 से 7 गुना तक बढ़ेगी केमिकल से भरा ट्रक हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया, लगी आग, एक घंटे में पाया काबू होमगार्ड मुलाजिमों ने लाडोवाल टोल प्लाजा पर लगाया धरना, चक्का जाम होने से लगा लंबा जाम Ludhiana: सावन उत्सव में झूमीं महिलाएं, पिंकी छाबड़ा बनीं तीज क्वीन; रैंप वॉक और गिद्धा ने बांधा समां Ayodhya: 30 सितंबर तक राम मंदिर परिसर के अधिकांश निर्माण कार्य पूरे होने की उम्मीद, दिसंबर तक पूरी होगी चहारदीवारी Jammu: दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर 100 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत, कटरा-बनिहाल सफर होगा और तेज New Delhi: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, शहीद ओंडीवीरन के बलिदान को भी किया नमन New Delhi: भारत ने अफगानिस्तान को भेजी दवाओं और चिकित्सा सामग्री की नई खेप, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा सहारा Raipur: धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर ED की दबिश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दस्तावेजों की जांच New Delhi: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने की श्रीनगर की खूबसूरती की तारीफ, डल झील और परी महल का किया दीदार
Logo
Uturn Time
लुधियाना 05 Feb : जिला टैक्सेशन बार एसोसिएशन (डायरेक्ट टैक्सेज), जो कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, एडवोकेट्स, कंपनी सेक्रेटरीज़ और इनकम टैक्स प्रैक्टिशनर्स की एक प्रमुख संस्था है तथा जिसकी स्थापना वर्ष 1981 में हुई थी, के चुनाव हाल ही में सम्पन्न हुए। चुनाव के बाद एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें CA राजीव कौशल को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है। वे इससे पहले उपाध्यक्ष और सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी सेवाएं दे चुके हैं। वहीं CA वरुण गर्ग को वाइस प्रेसिडेंट, CA साक्षी महाजन को सचिव, CA दिक्षित कपूर को जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा एडवोकेट गुरजोत सिंह, CA जतिंदर कुमार और CS एच.एस. निज्जर को एग्जीक्यूटिव मेंबर बनाया गया है। नई कार्यकारिणी द्वारा आयकर विभाग के अधिकारियों और बार सदस्यों के साथ आयकर भवन, लुधियाना में वार्षिक इंटरएक्टिव मीट का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मुख्य आयकर आयुक्त (इन-सिटू) (इन्वेस्टिगेशन) डॉ. आशीष अब्रोल उपस्थित रहे। उनके साथ अतिरिक्त निदेशक आयकर (इन्वेस्टिगेशन) मोहित निगम, अतिरिक्त आयकर आयुक्त (सेंटर सर्किल) प्रशांत तनेजा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सचिव CA साक्षी महाजन ने किया। अध्यक्ष CA राजीव कौशल ने अपने स्वागत भाषण में एसोसिएशन की गतिविधियों तथा सत्र 2026-27 के लिए अपनी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि बार और बेंच के बीच समन्वय से ही बेहतर परिणाम सामने आते हैं। मुख्य अतिथि डॉ. आशीष अब्रोल ने कहा कि विकास के लिए अपनी जड़ों से जुड़े रहना और बदलते सिस्टम के साथ चलना जरूरी है। उन्होंने असेसीज़ को बेहतर सेवाएं देने के लिए कम त्रुटि वाले सिस्टम की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इस अवसर पर वर्ष 2025 की कार्यकारिणी और सत्र 2026-27 की सपोर्टिंग कमेटियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 250 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। अंत में CS एच.एस. निज्जर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।