Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 09 Feb : रविंद्रा एनक्लेव में 35 फुट सड़क को लेकर चल रहा जमीन विवाद अब प्रशासनिक स्तर से आगे बढ़कर आपसी टकराव तक पहुंच गया है। पिछले कई दिनों से जारी इस विवाद के कारण कॉलोनी में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि वर्षों से उपयोग में आ रहे रास्ते को निजी जमीन बताकर बंद करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि राजस्व रिकॉर्ड और नगर परिषद के दस्तावेजों में उक्त रास्ता 35 फुट चौड़ी सड़क के रूप में दर्ज है। कॉलोनीवासियों के अनुसार वे इस मामले को लेकर लगातार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। एसडीएम डेराबस्सी से लेकर नगर परिषद जीरकपुर के कार्यकारी अधिकारी परविंदर सिंह भट्टी तक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया। लोगों का कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर समय रहते फैसला न होने के कारण ही हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। बॉक्स : महिला ने लगाया हाथापाई व दुर्व्यवहार का आरोप शनिवार को मामला उस समय और गंभीर हो गया जब रविंद्रा एनक्लेव निवासी सुमन राणा ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत में उन्होंने जमीन मालिक और उसके साथियों पर हाथापाई और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। सुमन राणा का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है, जिसे जरूरत पड़ने पर पुलिस को सौंपा जाएगा। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बॉक्स : बढ़ता तनाव, टकराव की आशंका 35 फुट सड़क को लेकर इससे पहले भी दो दिनों तक हंगामा हुआ था और पुलिस की मौजूदगी में समझौते के प्रयास किए गए थे। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद विवाद और संवेदनशील हो गया है। कॉलोनीवासियों की मांग है कि प्रशासन राजस्व रिकॉर्ड, नगर परिषद के प्रस्ताव और जमीन मालिक के दस्तावेजों की संयुक्त जांच कर स्थिति स्पष्ट करे, ताकि किसी बड़े टकराव से बचा जा सके। फिलहाल पुलिस शिकायत की जांच में जुटी है। बॉक्स : ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर रास्ता किया बंद विवाद के बीच स्थानीय निवासियों ने मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर रास्ता बंद कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक प्रशासन दस्तावेजों की जांच कर स्थिति स्पष्ट नहीं करता, तब तक किसी भी प्रकार की निर्माण या सफाई गतिविधि नहीं होने दी जाएगी। बॉक्स : नगर परिषद प्रधान को सौंपा ज्ञापन रविंद्रा एनक्लेव निवासियों ने नगर परिषद प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर 35 फुट सड़क का समाधान नहीं निकाला गया तो वे सड़क पर ही पक्का धरना शुरू करेंगे।