Uturn Time
Breaking
Fatehabad: फतेहाबाद में आरोपियों का मुंडन कर बाजार में घुमाने की घटना से मचा हड़कंप New Delhi: एनसीआर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा, ग्रीन एसएम की नई टैक्सी सेवा शुरू Yamunanagar: कांग्रेस विधायक के पति का भाजपा में प्रवेश, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया स्वागत Hisar: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से हिसार में यातायात व्यवस्था पर असर Kaithal: नंदू गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैथल में छह बदमाश गिरफ्तार Hisar: हिसार पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को लौटाए Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर Patiala: पटियाला में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, कम्पोस्टेबल लिफाफों में कड़ाह प्रसाद Mohali: पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय, कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती खत्म, कर्मचारियों की होगी सीधी नियुक्ति
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/10 फरवरी। अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर जालंधर जिले में गोराया के पास ओवरस्पीड कार डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरे लेन में आ रहे पिकअप ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर गोराया पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि युवक जालंधर साइड से लुधियाना जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि टोयोटा कार के परखच्चे उड़ गए। जबकि, टाटा-407 भी क्षतिग्रस्त हो गई। टाटा-407 का ड्राइवर भी गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती करवाया। उसकी टांग में फ्रैक्चर है। मृतकों की पहचान कश्मीर मोहम्मद के बेटे साहिल मोहम्मद (23), अवतार चंद के पुत्र दलजीत भट्टी (20) और देसराज मेहमी के बेटे अवतार मेहमी (17) के रूप में हुई है। ये सभी जालंधर में थाना फिल्लौर के अंतर्गत मुठड्डा कलां के रहने वाले थे। तीनों युवक फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र थे। सड़क सुरक्षा फोर्स ने क्षतिग्रस्त वाहनों को रोड से हटवाया हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और शवों व घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में घायल टाटा-407 के ड्राइवर विजय कुमार ने बताया कि वह जालंधर की तरफ जा रहा था। तभी तेज रफ्तार कार पलटकर उसकी लेन में आ गई और टकरा गई। उसकी टांग में फ्रैक्चर हुआ है। हाईवे पर गैराज चलाने वाले प्रत्यक्षदर्शी बैंस ने बताया कि टोयोटा कार की स्पीड 100 से भी ज्यादा थी। देखते ही देखते ड्राइवर का इससे नियंत्रण खो गया और कार डिवाइडर तोड़ दूसरी तरफ ट्रक से टकरा गई। हम दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन कार पिचक चुकी थी। युवकों ने अंदर ही दम तोड़ दिया था। ---