अजीत झा.
चंडीगढ़ 10 Feb : राजपुरा के नज़दीक कस्बा बनूड़, चंडीगढ़ रोड पर स्थित अमूल कंपनी के गोदाम में गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय प्रधान सतीश कुमार, दविंदर सिंह राजपूत (हाईकोर्ट वकील) तथा थाना बनूड़ के एसएचओ गुरसेवक सिंह की अगुवाई में गोदाम की चेकिंग की गई। इस दौरान लगभग 2000 पैकेट मिलने की बात कही जा रही है। एक पैकेट का वजन लगभग 50 किलो बताया गया है, जिनमें गौ मांस होने का दावा किया जा रहा है। मौके पर सतीश कुमार (गौ रक्षा दल), दविंदर सिंह राजपूत (एडवोकेट) और एसएचओ बनूड़ आकाशदीप शर्मा ने पत्रकारों को जानकारी दी। यह गोदाम पूरी तरह एसी है, जहां यह सामान पत्रकारों को दिखाया गया।
गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय प्रधान सतीश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि अमूल के गोदाम में लगभग 2000 पैकेट, प्रत्येक करीब 50 किलो वजन के, गौ मांस के पड़े हैं। उन्होंने कहा कि इनके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी।
दविंदर राजपूत, वकील हाईकोर्ट चंडीगढ़, ने कहा कि बड़ी मात्रा में करीब 2000 पैकेट, प्रत्येक 50 किलो वजन के, गौ मांस के मिले हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इनके पास कोई वैध दस्तावेज़ नहीं है। पुलिस थाना बनूड़ में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी और गोदाम को बंद करने तथा मैनेजर और फैक्टरी मालिकों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी।
फैक्टरी मैनेजर विकास ने पत्रकारों को बताया कि उनके पास लाइसेंस है और यह अमूल कंपनी का अधिकृत कटिंग/प्रोसेसिंग कार्य है। उनका कहना था कि उनका कोई बिक्री संबंधी काम नहीं है। उन्होंने अपना लाइसेंस मौके पर वकील दविंदर सिंह राजपूत को दिखाया। इस दौरान बहस भी हुई।
एसएचओ बनूड़ आकाशदीप शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि अमूल कंपनी के गोदाम में गौ रक्षा दल द्वारा जिन पैकेटों की जांच की गई है, उन्हें डॉक्टरों की टीम से भी जांच करवाया जाएगा। जो भी रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।