Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़, 11 फरवरी। ग्राम न्यायालयों को लेकर केंद्र सरकार के कदम पर आपत्ति जताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि यह व्यवस्था राज्य में व्यावहारिक नहीं है और वकील समुदाय के हितों के खिलाफ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार इस मुद्दे पर सभी कानूनी विकल्पों की पड़ताल करेगी और कानूनी विशेषज्ञों की एक समिति गठित की जाएगी। साथ ही मामला केंद्र सरकार के समक्ष भी उठाया जाएगा। म्यूनिसिपल भवन में 65 बार एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में पहले ही लोगों को 20 किलोमीटर के दायरे में अदालतों तक पहुंच उपलब्ध है, ऐसे में ग्राम न्यायालयों की जरूरत नहीं बनती। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका में कानून का राज और नैतिकता सर्वोपरि होनी चाहिए तथा सरकार वकील बिरादरी के हितों की रक्षा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। सीएम मान ने कहा कि नए डे-केयर और जिला स्तरीय ढांचे से लोगों को सस्ता और सुलभ न्याय मिलेगा। उन्होंने वकीलों से समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता देने के लिए एनजीओ बनाने का भी आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि म्यूनिसिपल भवन अब ‘नियुक्ति भवन’ बन चुका है, जहां अब तक करीब 50 हजार नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार जनता केंद्रित फैसलों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।