Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
गुरुग्राम 27 Dec : हरियाणा के उद्योग, वाणिज्य, वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने शनिवार को मालिबू टाउन में नगर निगम द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने अंडरग्राउंड वाटर टैंक का निर्माण, स्टारवुड एवं जीएस ब्लॉक में इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य, और सेंट्रल व स्टारवुड पार्क के विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों की शुरुआत की। राव नरबीर सिंह ने कहा कि ये सभी कार्य चरणबद्ध और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे और नागरिकों द्वारा सुझाए गए जरूरी कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने मालिबू टाउन को गुरुग्राम का सबसे हरियाली वाला सेक्टर बताते हुए पर्यावरण संरक्षण को सरकार की प्रमुख प्राथमिकता बताया। मंत्री ने पॉलिथीन मुक्त पायलट प्रोजेक्ट की जानकारी दी और नागरिकों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य में सीवर लाइनों की समस्या का मुख्य कारण पॉलिथीन है और इसे हटाने के लिए जनभागीदारी जरूरी है। इस अवसर पर बादशाहपुर के एसडीएम संजीव सिंगला, वार्ड-11 के पार्षद कुलदीप यादव, सेक्टर प्रतिनिधि तथा अन्य वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे। इसके अलावा राव नरबीर सिंह ने सेक्टर-22 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरु गोबिंद सिंह जी के 359वें प्रकाश पर्व पर मत्था टेका और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने गुरु जी के साहस, त्याग और मानवता सेवा के आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणा बताते हुए लंगर और सेवा की परंपरा की महत्ता बताई।