Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
-चरणजीत सिंह चन्न- जगरांव/यूटर्न/12/फरवरी। थाना सदर के अधीन पुलिस चौकी काउंके कलां ने डीटियों के बहाने ठगी करने के मामले में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। एएसआई धर्मिंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता सुखदेव सिंह सेखों उर्फ जग्गा ने बयान दिया कि 19 जनवरी को लगभग 11:00 बजे सुबह उसके पिता चमकौर सिंह जो कनाडा से आए हुए हैं, घर के बाहर दुकानों के सामने बैठे थे। इसी दौरान एक बाइक पर दो व्यक्ति आए और किराने की दुकान के सामने टेबल पर डीटियां खेलने लगे। शिकायत के अनुसार कुछ देर बाद एक कार में अन्य व्यक्ति आए, जिन्होंने पहले छुट्टे पैसे मांगे और फिर आपस में डीटियों पर रकम लगानी शुरू कर दी। आरोप है कि पूर्व नियोजित तरीके से बातचीत में उलझाकर शिकायतकर्ता के पिता से सोने की अंगूठी और नकदी हड़प ली गई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान संलिप्तता के शक में निर्मल सिंह पुत्र मलकीत सिंह, अमनदीप सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र जगसीर सिंह, कुलदीप सिंह पुत्र गुरमेल सिंह, चंद सिंह तथा राजविंदर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी गांव रौली, जिला मोगा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी होने की बात कही है।