Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़, 13 फरवरी। हरियाणा के सहकारिता, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर राज्य में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने के प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की। लोकसभा सत्र के दौरान नई दिल्ली स्थित कार्यालय में हुई इस मुलाकात में डॉ. शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में सहकारिता क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और सहकारी संस्थाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बैठक में अमित शाह के साथ सहकारिता क्षेत्र के संस्थागत ढांचे को मजबूत करने, पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा देने तथा किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीर एवं सार्थक चर्चा हुई। डॉ. शर्मा ने केंद्रीय मंत्री के मार्गदर्शन और सुझावों के लिए आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य के समन्वय से सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी।