Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़, 28 दिसंबर — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को खरखौदा में आयोजित विकास रैली में क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी के साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने खरखौदा शहर में कूड़ा निपटान के लिए 8.37 करोड़ रुपये की लागत से प्लांट लगाने, मुख्य पार्क के विकास के लिए 8 करोड़ रुपये, स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए 3.50 करोड़ रुपये तथा शहर के सौंदर्यीकरण के लिए राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा डिजिटल लाइब्रेरी, पेयजल परियोजना, सड़कों के निर्माण व मरम्मत और कच्चे रास्तों को पक्का करने जैसे कई कार्यों की भी घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि खरखौदा विधानसभा क्षेत्र में अब तक 2,081 करोड़ रुपये के विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं। युवाओं के लिए रोजगार को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि नव वर्ष पर पुलिस व अन्य विभागों में नई भर्तियां निकाली जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि खरखौदा अब तेजी से उभरता औद्योगिक केंद्र बन रहा है और यहां विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्रियों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।