Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
-चरणजीत सिंह चन्न- जगरांव/यूटर्न/15/फरवरी। जिला पुलिस द्वारा समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत थाना हठूर की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना हठूर के एएसआई गीतइंदरपाल सिंह ने बताया कि वह अपनी पुलिस पार्टी समेत संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के संबंध में बस स्टैंड हठूर पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि युद्धवीर सिंह उर्फ जोधा पुत्र सुखदेव सिंह, निवासी पत्ती भीलम (छीनीवाल खुर्द रोड, हठूर), जो बाइक चोरी करने का आदी है, इस समय चोरी की हुई प्लेटिना बाइक सहित खेल स्टेडियम के पास दाना मंडी हठूर में खड़ा है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और युद्धवीर सिंह उर्फ जोधा को चोरी की बाइक सहित काबू कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।