Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 15 Feb : वीआईपी रोड स्थित खेतों के पास फोटो खिंचवाने गए 18 वर्षीय छात्र पर 6-7 युवकों द्वारा लाठियों और नुकीली वस्तु से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल छात्र की पहचान यश राणा निवासी रायपुर खुर्द, चंडीगढ़ के रूप में हुई है, जो सेक्टर-8 स्थित डीएवी स्कूल में +2 का छात्र है। उसका इलाज सिविल अस्पताल ढाकोली में चल रहा है। पीड़ित यश राणा के बयान के अनुसार 12 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 3 बजे उसके मित्र कनव अरोड़ा ने उसे जीरकपुर वीआईपी रोड पर मिलने के लिए बुलाया था। यश अपने दोस्तों आयुष और शिवम के साथ मौके पर पहुंचा। आरोप है कि पास के खेतों में फोटो खींचने के दौरान 6-7 युवक लाठियां लेकर वहां आ पहुंचे। शिकायत में कहा गया है कि जीरकपुर निवासी दिव्यांश उर्फ दीवान चौधरी ने यश के सिर और माथे पर लाठी से वार किया। हमलावरों ने उसे घेरकर बेरहमी से पीटा और पेट के दाहिनी ओर किसी नुकीली वस्तु से वार किया। मारपीट के दौरान उसका आईफोन 15 प्रो मैक्स भी तोड़ दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि कनव अरोड़ा ने हमलावरों को उकसाया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद परिजनों ने घायल को सिविल अस्पताल ढाकोली में भर्ती कराया, जहां 12 फरवरी से उसका इलाज जारी है। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार उसके शरीर पर कई गंभीर चोटें पाई गई हैं, जिनमें एक चोट को सर्जरी के लिए रखा गया है। मामले में पुलिस ने दिव्यांश चौधरी, कनव अरोड़ा व 6-7 अज्ञात युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115(2), 126(2), 351(2), 191(3) और 190 के तहत केस दर्ज किया है। एएसआई बलराज सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मेडिकल राय के आधार पर यदि आवश्यकता पड़ी तो धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।