Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जालंधर/यूटर्न/17 फरवरी। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर के मेहतपुर में कार्रवाई करते हुए उप-तहसील में तैनात कानूनगो जतिंदर सिंह के भाई परमिंदर सिंह को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत एक घर का कब्जा दिलाने के बदले मांगी गई थी। विजिलेंस ने भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मुख्य आरोपी कानूनगो फरार है, जिसकी तलाश जारी है। नकोदर के गुरु तेग बहादुर नगर निवासी एक व्यक्ति, जो खेती और पुरानी कारों की खरीद-बिक्री का काम करता है, उसने गांव हरीपुर में 12 मरले का एक घर खरीदा था। इस घर की सेल डीड को लेकर एक सिविल मुकदमा चल रहा था। अदालत का फैसला शिकायतकर्ता के पक्ष में आने के बाद और अपील खारिज होने पर, कानूनी तौर पर सेल डीड तो दर्ज हो गई, लेकिन घर का कब्जा मिलना बाकी था। घर का कब्जा दिलाने के लिए आरोपी कानूनगो जतिंदर सिंह को अर्जी दी गई थी। भ्रष्टाचार का जाल और वसूली शिकायत के अनुसार, आरोपी कानूनगो ने पहले कंप्यूटरीकृत हदबंदी के नाम पर शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये वसूले। इसके बाद घर खाली कराने का नोटिस जारी किया गया। लेकिन असली खेल तब शुरू हुआ जब कानूनगो जतिंदर सिंह ने कब्जा दिलाने के बदले तहसीलदार के नाम पर 1 लाख रुपये की भारी रिश्वत मांग ली। शिकायतकर्ता के बार-बार विनती करने पर भी कानूनगो नहीं माना। दबाव में आकर 10,000 रुपये की पहली किस्त मौके पर ही दे दी गई और बाकी पैसे किस्तों में देना तय हुआ। विजिलेंस का बिछाया जाल और गिरफ्तारी शिकायतकर्ता ने रिश्वत की मांग की बातचीत रिकॉर्ड कर ली और विजिलेंस ब्यूरो जालंधर से संपर्क किया। विजिलेंस की योजना के अनुसार, जब कानूनगो ने अगली किस्त मांगी, तो उसने खुद न आकर अपने भाई परमिंदर सिंह को पैसे लेने भेज दिया। जैसे ही परमिंदर सिंह ने शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये पकड़े, विजिलेंस की टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में उसे रंगे हाथों दबोच लिया।विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी कानूनगो जतिंदर सिंह अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। ----