Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
19.18 किलोमीटर लंबी सड़कों से गांवों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत, आवागमन में मिलेगी राहत
लालड़ू 17 Feb : विधानसभा हलका डेराबस्सी के अंतर्गत आने वाले लालड़ू क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 12 करोड़ 65 लाख 85 हजार रुपये की लागत से बनने वाली 19.18 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा किया गया। इन परियोजनाओं के शुरू होने से क्षेत्र की ग्रामीण कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। विधायक रंधावा ने बताया कि लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा लिंक सड़कों और फिरनियों के निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने गांव मल्कपुर से जौला कलां श्मशानघाट और फिरनी होते हुए जास्तना खुर्द तक 3.29 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई। इस सड़क पर 252.25 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी तरह लालड़ू (हंडेसरा रोड) से गांव मल्कपुर वाया फूलवाड़ी बायोटेक लिमिटेड तक 1.92 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 154.71 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। गांव अंटाला में 0.77 किलोमीटर लंबी फिरनी के निर्माण पर 63.97 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। गांव नगला से बोह हरियाणा बॉर्डर तथा अंबाला-नारायणगढ़ रोड से बरटाणा वाया राणीमाजरा से हमायूंपुर तक कुल 2.89 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण पर 105.85 लाख रुपये की लागत आएगी। गांव छछरौली से धर्मगढ़ तक 1.37 किलोमीटर सड़क 101.74 लाख रुपये से बनेगी, जबकि गांव मीरपुर में 0.99 किलोमीटर फिरनी का निर्माण 67.65 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सितारपुर से रामगढ़ रुड़की तक 2 किलोमीटर सड़क 167.72 लाख रुपये में तैयार होगी। गांव सरसीनी से आलमगीर तक 12.30 किलोमीटर सड़क का निर्माण 209.76 लाख रुपये से किया जाएगा। वहीं, आलमगीर से टेपला (घग्गर) तक 3.85 किलोमीटर सड़क 142.20 लाख रुपये की लागत से बनेगी। शिलान्यास के बाद विधायक रंधावा ने कहा कि पंजाब सरकार गांवों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों की दैनिक आवाजाही सुगम होगी। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, स्थानीय पंचायती प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।