Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
जालंधर/यूटर्न/18 फरवरी। जालंधर में बुधवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। फोलड़ीवाल इलाके में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कौशल चौधरी गैंग के शूटर को गिरफ्तार कर लिया। इस जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। इस मामले की जानकारी देते हुए सीपी धनप्रीत कौर ने बताया की पुलिस के द्वारा नाकेबंदी की गई थी। इस दौरान बाइक पर सवार होकर नरेंदर उर्फ आकाश को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन आरोपी ने बाइक भगा ली। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी का पीछा किया और आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। इस दौरान बाइक फिसलने के दौरान आरोपी गिरकर जख्मी हो गया। आरोपी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीओ है एक आरोपी सीपी ने कहाकि आरोपी 2 मामलों में पीओ है। गोराया में आरोपी के खिलाफ 2 एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसमें आरोपी की तलाश जारी थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कई वारदातों में शामिल आरोपी जालंधर के फोलड़ीवाल इलाके में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर जब पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को घेरकर काबू करने की कोशिश की, तो उसने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने भी जबावी कार्रवाई की। जिसमें शूटर आकाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई इस मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया, आरोपी की पहचान आकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है।पुलिस कार्रवाई में पकड़ा गया शूटर आकाश कौशल चौधरी गैंग से जुड़ा हुआ है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह कुछ दिन पहले मोहाली में हुए जिम मालिक के मर्डर के मामले में मुख्य रूप से शामिल था। इस हत्या की इस वारदात के बाद से ही पुलिस को शूटर की तलाश कर रही थी। ---