Uturn Time
Breaking
New Delhi: एनसीआर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा, ग्रीन एसएम की नई टैक्सी सेवा शुरू Yamunanagar: कांग्रेस विधायक के पति का भाजपा में प्रवेश, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया स्वागत Hisar: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से हिसार में यातायात व्यवस्था पर असर Kaithal: नंदू गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैथल में छह बदमाश गिरफ्तार Hisar: हिसार पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को लौटाए Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर Patiala: पटियाला में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, कम्पोस्टेबल लिफाफों में कड़ाह प्रसाद Mohali: पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय, कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती खत्म, कर्मचारियों की होगी सीधी नियुक्ति Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा
Logo
Uturn Time
लोक निर्माण मंत्री ने चल रही सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की, बारिश के मौसम से पहले इन परियोजनाओं को पूरा करने के दिए निर्देश

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित करने, गुणवत्ता की निगरानी तेज करने और समय पर बिल जमा करवाने के आदेश
चंडीगढ़, 18 फरवरी: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब भवन, चंडीगढ़ में आयोजित उच्च-स्तरीय बैठक के दौरान पूरे राज्य में चल रही सड़क बुनियादी ढांचे से संबंधित कार्यों की व्यापक समीक्षा की। लोक निर्माण विभाग (पी.डब्ल्यू.डी.) की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कैबिनेट मंत्री ने बारिश के मौसम से पहले सभी कार्यों को समय पर पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को बिटुमिन कार्यों में तेजी लाने के लिए साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने इन साप्ताहिक लक्ष्यों की दैनिक निगरानी संबंधित मुख्य इंजीनियरों द्वारा करने और जवाबदेही तथा दक्षता सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को बिना किसी देरी के टिकाऊ और उच्च-गुणवत्ता वाला सड़क ढांचा प्रदान किया जाना चाहिए। भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की यात्रियों को बेहतर और विश्व स्तरीय सड़क बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि राज्य के सड़क नेटवर्क को मजबूत और आधुनिक बनाना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने आगे कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से आर्थिक और क्षेत्रीय विकास में तेजी आएगी तथा सुरक्षित और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के अंदर वित्तीय और अन्य निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि सड़क निर्माण कार्यों को पूरा करने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों या ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने पेविंग संबंधी कार्यों को तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए क्योंकि इस समय प्री-मिक्स और कारपेटिंग के कार्यों के लिए मौसम अनुकूल है। उन्होंने कहा कि निर्धारित इंजीनियरिंग मानकों का पालन सुनिश्चित करने और कार्यक्षमता में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अचानक निरीक्षण किए जाएंगे। मानक बुनियादी ढांचे के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को उजागर करते हुए उन्होंने कहा कि वे राज्य भर में विभिन्न स्थानों पर सड़क निर्माण कार्यों का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण करेंगे ताकि पारदर्शिता, जवाबदेही और परियोजनाओं का समय पर पूरा होना सुनिश्चित किया जा सके। वित्तीय प्रक्रियाओं को सुचारू बनाने और बिलों के शीघ्र निपटारे के लिए उन्होंने सभी ठेकेदारों के बिल समय पर जमा करवाने के निर्देश दिए। इस बैठक में प्रशासनिक सचिव रवि भगत, इंजीनियर-इन-चीफ गगनदीप सिंह, चीफ इंजीनियर अनिल गुप्ता और लोक निर्माण विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।