Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जालंधर/यूटर्न/20 फरवरी। जालंधर के थाना भार्गव कैंप के पीछे सरकारी जमीन पर रातों-रात हुए अवैध निर्माण ने सियासी गलियारों में तूफान खड़ा कर दिया है। भाजपा नेता और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री महिंद्र भगत पर अपने रिश्तेदारों और चहेतों को करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जा करवाने का सीधा आरोप लगाया है। अंगुराल का दावा है कि जिस जमीन पर पार्क बनना था, वहां रातों-रात दीवारें खड़ी कर दी गई हैं। उन्होंने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच और नगर निगम कमिश्नर व पुलिस कमिश्नर से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। हालांकि मामले संबंधी अभी कैबिनेट मंत्री मोहिंद्र भगत का बयान सामने नहीं आया है। रातों-रात खड़ी कर दी गईं दीवारें जालंधर में सरकारी जमीन के कथित 'लैंड स्कैम' का मामला उस समय गरमा गया जब पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर थाना भार्गव कैंप के पीछे हो रहे अवैध निर्माण का खुलासा किया। अंगुराल ने वीडियो दिखाते हुए आरोप लगाया कि जिस जगह पर कुछ ही दिनों में सरकारी पार्क का उद्घाटन होना था, वहां कैबिनेट मंत्री महिंद्र भगत के संरक्षण में अवैध दीवारें और दुकानें खड़ी कर दी गई हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर इस जमीन की रजिस्ट्री पहले से किसी के पास थी, तो ये 'मालिक' पिछले 30 सालों से कहां गायब थे? दिल्ली के 'बाबुओं' को खुश करने का आरोप शीतल अंगुराल ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि करोड़ों रुपये वसूल कर और दिल्ली में बैठे उच्च अधिकारियों (बाबुओं) को खुश करने के लिए इस बेशकीमती सरकारी जमीन को खुर्द-बुर्द किया जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि मंत्री जी सिर्फ अपने चहेतों और रिश्तेदारों को ही जमीन बांट रहे हैं, तो भार्गव नगर के उन गरीब और बेघर लोगों को भी जगह दी जानी चाहिए जो सालों से सिर छुपाने की छत के लिए तरस रहे हैं।