Uturn Time
Breaking
Fatehabad: फतेहाबाद में आरोपियों का मुंडन कर बाजार में घुमाने की घटना से मचा हड़कंप New Delhi: एनसीआर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा, ग्रीन एसएम की नई टैक्सी सेवा शुरू Yamunanagar: कांग्रेस विधायक के पति का भाजपा में प्रवेश, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया स्वागत Hisar: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से हिसार में यातायात व्यवस्था पर असर Kaithal: नंदू गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैथल में छह बदमाश गिरफ्तार Hisar: हिसार पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को लौटाए Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर Patiala: पटियाला में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, कम्पोस्टेबल लिफाफों में कड़ाह प्रसाद Mohali: पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय, कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती खत्म, कर्मचारियों की होगी सीधी नियुक्ति
Logo
Uturn Time
-चरणजीत सिंह चन्न- जगरांव/यूटर्न/20/फरवरी। पुलिस द्वारा साझा की गई क्राइम रिपोर्ट के अनुसार थाना सदर जगरांव के अधीन पुलिस चौकी काउंके कलां में सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई धर्मिंदर सिंह कर रहे हैं। शिकायतकर्ता परमनीत कौर मल्लि पुत्री सुखराज सिंह मल्लि निवासी दौधर ने बयान में बताया कि वह कमल चौक स्थित एक सैलून में मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स कर रही है और रोजाना अपनी स्कूटी से जगराओं आती-जाती है। 11 फरवरी को सुबह जब वह गांव डागियां से आगे चूहरचक अड्डा के पास पहुंची तो एक सफेद रंग की कार उसके पीछे आ गई, जो कभी तेज रफ्तार से पास आती और कभी पीछे हो जाती थी। डागियां-काउंके कलां रोड पर छप्पड़ के पास कार ने ओवरटेक करते समय उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई। आरोप है कि कार चालक ने कुछ क्षण ब्रेक लगाई और फिर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।