Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
-चरणजीत सिंह चन्न- जगरांव/यूटर्न/20/फरवरी। पुलिस द्वारा साझा की गई क्राइम रिपोर्ट के अनुसार थाना सिद्धवां बेट के अधीन पुलिस चौकी गिद्दड़विंडी में एक युवती द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई राजविंदर पाल सिंह कर रहे हैं। शिकायतकर्ता शिंदर कौर पत्नी सुखदेव सिंह निवासी कन्निया हुसैनी ने बयान में बताया कि वह अपनी छोटी बेटी कविता के साथ रहती थी। आरोप है कि अरशदीप सिंह उर्फ अरश पुत्र कश्मीर सिंह निवासी कन्निया हुसैनी पिछले कुछ दिनों से उसकी बेटी को परेशान कर रहा था और विवाह के लिए दबाव बना रहा था। 17 फरवरी की सुबह करीब 8 बजे आरोपी ने फोन कर कथित रूप से धमकी दी कि यदि उसकी बेटी ने उससे शादी नहीं की तो वह बातचीत की रिकॉर्डिंग वायरल कर देगा। शिकायत के अनुसार लगातार धमकियों से परेशान होकर युवती ने सतलुज नदी पुल के पास गांव खुर्शैदपुरा के नजदीक जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। इलाज के लिए मोगा ले जाते समय सिद्धवां बेट के पास उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।