Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़, 21 फरवरी : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने अमृतसर में पुलिस चौकी को आईईडी से उड़ाने की साजिश को पंजाब की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का गंभीर संकेत बताया है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य में पुलिस प्रतिष्ठान को निशाना बनाने की कोशिश अत्यंत चिंताजनक है और यह दर्शाता है कि आतंकी तत्वों के हौसले बुलंद हैं। चुग ने बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा कर्मियों की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मुस्तैदी से एक बड़ी त्रासदी टल गई। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से सवाल किया कि विस्फोटक सामग्री शहर के भीतर तक कैसे पहुंची और क्या खुफिया तंत्र पूरी तरह निष्क्रिय हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षों में पंजाब गैंगवार, जेलों से संचालित अपराध, ड्रोन के जरिए हथियार और नशे की सप्लाई तथा सीमापार आतंकी गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है। यह स्थिति राज्य की कमजोर आंतरिक सुरक्षा को उजागर करती है। चुग ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार कानून-व्यवस्था संभालने में विफल रही है। पंजाब की जनता सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं करेगी और सरकार को सीमावर्ती प्रदेश की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।