Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 23 Feb : सिख़लेंस, सिख आर्ट्स एंड & फ़िल्म फेस्टिवल 2026 के आयोजकों ने महान ओलंपिक फील्ड हॉकी खिलाड़ी कुलदीप सिंह भोगल , जिन्हें स्नेहपूर्वक “दीपी” के नाम से जाना जाता है, के चंडीगढ़ आगमन की घोषणा की है। खेल जगत की एक ऐतिहासिक शख्सियत, कुलदीप सिंह भोगल‘दीपी’ ने 1972 के म्यूनिख ओलंपिक में युगांडा का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद उनका शानदार करियर एक प्रतिष्ठित कोच के रूप में आगे बढ़ा, जहां उन्होंने अमेरिका और कनाडा की राष्ट्रीय हॉकी टीमों के साथ-साथ ब्रिटिश एयरवेज टीम को भी प्रशिक्षित किया। वर्तमान में यूनाइटेड किंगडम में निवास कर रहे दीपी, सिक्हलेंस: सिख आर्ट्स एंड फिल्म फेस्टिवल के भारत में 7वें संस्करण की शोभा बढ़ाने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे हैं। यह कार्यक्रम शनिवार, 28 फरवरी 2026 को टैगोर थिएटर में आयोजित होगा। आज सुबह कुलदीप सिंह भोगल‘दीपी’ ने भारत में सिखलेंस के संरक्षकों और मीडिया प्रतिनिधियों से मुलाकात की और अपने प्रेरणादायक जीवन सफर के अनुभव साझा किए। उनकी इस यात्रा का मुख्य आकर्षण उनकी आत्मकथा द लेजेंड ऑफ़ 1972: लाइफ , हाकी, एंड बियोंड का सार्वजनिक विमोचन रहा । उन्होंने अपने जीवन की प्रेरक कहानियां और व्यक्तिगत अनुभव साझा किए तथा उपस्थित प्रशंसकों के लिए अपनी नई आत्मकथा की विशेष प्रतियों पर हस्ताक्षर भी किए। सिखलेंस पब्लिकेशंस के अंतर्गत प्रकाशित यह पुस्तक कई महाद्वीपों में फैले जीवन का तथ्यात्मक और भावनात्मक दस्तावेज है। यह मानव जज्बे, खेल उत्कृष्टता और वैश्विक मानवीय जुड़ाव का अद्भुत संगम प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को प्रेरित करने वाली एक सशक्त कहानी है। “द लीजेंड ऑफ़ 1972: लाइफ , हॉकी एंड बियोंड ” 28 फरवरी को सिखलेंस : सिख आर्ट्स एंड & फ़िल्म फेस्टिवल 2026 में आधिकारिक रूप से पाठकों के लिए उपलब्ध होगी।