Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
₹10 करोड़ से ऊपर के घरों की बिक्री में 2025 में ऐतिहासिक उछाल
गुरुग्राम 24 Feb : भारत के रियल एस्टेट सेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। वर्ष 2025 में गुरुग्राम ने मुंबई को पीछे छोड़ते हुए ₹10 करोड़ से अधिक कीमत वाले घरों की बिक्री में देश का सबसे बड़ा बाजार बनने का गौरव हासिल किया है। India Sotheby’s International Realty और CRE Matrix की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम में इस वर्ष अल्ट्रा-लक्ज़री घरों की कुल बिक्री ₹24,120 करोड़ रही, जो किसी भी भारतीय शहर के लिए अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं, मुंबई इस श्रेणी में ₹21,902 करोड़ की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा। रिपोर्ट बताती है कि गुरुग्राम में इस साल करीब 1,500 से अधिक घर ₹10 करोड़ से ऊपर की कीमत पर बिके, जो पिछले दो वर्षों में दस गुना वृद्धि दर्शाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, बड़े आकार के घरों की बढ़ती मांग, प्रीमियम लोकेशन, ब्रांडेड रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स और हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (HNI) तथा अल्ट्रा हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (UHNWI) की बढ़ती संख्या इस उछाल के प्रमुख कारण हैं। द्वारका एक्सप्रेसवे, गोल्फ कोर्स रोड और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड जैसे नए ग्रोथ कॉरिडोर इस तेजी के केंद्र में हैं। इन इलाकों में लग्ज़री हाई-राइज़, पेंटहाउस और गेटेड विला प्रोजेक्ट्स ने निवेशकों और एंड-यूजर्स दोनों को आकर्षित किया है। हालांकि मुंबई, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, हैदराबाद और बेंगलुरु भी लक्ज़री हाउसिंग में स्थिर वृद्धि दर्ज कर रहे हैं, लेकिन 2025 में गुरुग्राम की रफ्तार सबसे तेज रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का लक्ज़री रियल एस्टेट बाजार अब केवल बड़ा ही नहीं, बल्कि अधिक प्रीमियम, वैश्विक और विशिष्ट होता जा रहा है।