Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना 30 दिसंबर : नव वर्ष के आगमन के माहौल के बीच सड़क नवीनीकरण के नाम पर डेढ़ सौ करोड़ रुपये के टेंडरों की आढ़ में नगर निगम अधिकारीयों का सेटिंग और मिलीभगत के बड़े खेल सामने आया है। खेल को इतनी सफाई से खेला गया है की बड़े बड़े राजनेता भी अधिकारीयों और ठेकेदारों के समक्ष बोना साबित होने की चर्चाएं है। चर्चाएं है की TIC एक्सियन ने सड़क नवीनीकरण के टेंडर डालने की अंतिम तारीख 29 दिसंबर को कुछ ठेकेदारों के साथ मिलीभगत कर नगर निगम कमिश्नर से 1 दिन का इजाफा करवा लिया गया। जिसके बाद टेंडर की अंतिम सीमा ३० दिसंबर शाम 5 बजे तक कर दी गई । चर्चा है कि एक दिन बढ़ाने के पीछे TIC सेल के एक्सियन अरविंद कुमार की सक्रिय भूमिका रही। उनकी ओर से कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को यह अहम जानकारी लीक की गई कि टेंडर में कितने ठेकेदार ने बिड की है और कॉम्पिटिशन कितना है, जिससे उनके लिए बोली की कीमत तय करना आसान हो गया। कई वार्डों के वर्क को मिलाकर बनाया सिंगल टेंडर : नगर निगम ने इस बार विधानसभा वाइज वार्डों के वर्क को एक साथ मिलाकर सिंगल टेंडर बनाया है, जिसमें करीब 130 करोड़ रुपये के 20 प्रोजेक्ट शामिल हैं। इनमें अधिकतर हॉट मिक्स प्लांट से संबंधित हैं, जिनकी राशि 5 करोड़ से 13 करोड़ रुपये के बीच है। ठेकेदारों ने 3 महीने की समय-सीमा में काम पूरा करने का विरोध किया था, क्योंकि इसमें दो महीने सर्दी का मौसम शामिल है। व्हाट्सएप डिटेल की जाँच से सामने आएगा सच सूत्रों के अनुसार, अगर अरविंद कुमार सहित डेट बढ़ाने में शामिल उच्च अधिकारीयों की व्हाट्सएप डिटेल और मोबाइल लोकेशन ट्रेस की जाए, तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। व्ही इस खेल ने यह तो संकेत दे दिए की निगम कार्यालय में अधिकारीयों और ठेकेदारों की बड़ी मिली भगत है। उधर व्हाट्सएप डिटेल जाँच से इस खेल में शमिल ठेकेदारों का सच सामने आ जाएगा यह मामला नगर निगम मुख्यालय में चर्चा का केंद्र बन गया है और शहर के बड़े निर्माण प्रोजेक्ट्स में संभावित भ्रष्टाचार की सख्त चेतावनी दे रहा है। उधर पूरे मामले की जानकारी मंत्री तक भी पहुंच गई है