Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 25 Feb । हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई ‘म्हारी सड़क’ मोबाइल ऐप आम नागरिकों के लिए सड़क संबंधी शिकायत दर्ज कराने का एक प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। इस ऐप की खासियत यह है कि शिकायत स्वतः संबंधित विभाग तक पहुंच जाती है—चाहे सड़क लोक निर्माण विभाग (PWD), शहरी स्थानीय निकाय (ULB), एचएसवीपी, एचएसआईआईडीसी, मार्केटिंग बोर्ड, जिला परिषद या किसी अन्य विभाग के अधीन क्यों न हो। सरकार के प्रवक्ता श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क अवसंरचना को मजबूत करने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि ‘म्हारी सड़क’ ऐप के माध्यम से लोग सड़क में गड्ढों, टूट-फूट, जलभराव या अन्य समस्याओं की फोटो अपलोड कर सीधे शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल शिकायत निवारण की प्रक्रिया तेज हुई है, बल्कि विभिन्न विभागों के बीच समन्वय भी बेहतर हुआ है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश की सड़कों को सुरक्षित, सुगम और आधुनिक बनाया जाए, ताकि आमजन को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके। श्री गंगवा ने नागरिकों से अपील की कि वे ‘म्हारी सड़क’ ऐप का अधिक से अधिक उपयोग करें और सड़क संबंधी समस्याओं के समाधान में सरकार का सहयोग करें।